भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की आ रही शिकायतों पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को एक्शन लेते हुए कई इलाको में भ्रमण किया | मंत्री विश्वास सारंग के नरेला विधानसभा क्षेत्र के जोन – 17 स्थित हाउसिंग बोर्ड की विवेकानंद कॉलोनी में दूषित और बदबूदार पानी की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ बाइक से पटवारी ने इलाके का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत भी की | भ्रमण के दौरान हैरान करने वाली हकीकत सामने आई गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत की जांच के लिए जब पाइप लाइन देखी तो सीवर और पानी की लाइन साथ – साथ बिछी पाई गई कई जगहों पर पानी की लाइन सीवर के बीच से गुजर रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने एक घर में पाइप लाइन खिचीं तो उसमें से पीले पानी के साथ एक मरा हुआ चूहा भी बाहर निकला | पटवारी और शुक्ला ने आरोप लगाया कि चूहा पानी की लाइन से निकला है पटवारी ने निगम के कॉल सेंटर पर इसकी शिकायत की उधर सहायक यंत्री बबली शर्मा ने कहा कि जिस समय कांग्रेस नेता वहां गए थे वह पानी सप्लाई का समय नहीं था और पानी का रंग भी सप्लाई वाले पानी जैसा नहीं है
Check Also
टावर पर चढ़ा युवक सिर्फ एक ही शर्त पर अड़ा राहुल गांधी से मुलाक़ात कराओ…..
🔊 पोस्ट को सुनें अशोकनगर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर …
Lok Jung News Online News Portal