Breaking News
Home / पुलिस / वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के साथ टीआई ने दिखाई अपनी धमक

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के साथ टीआई ने दिखाई अपनी धमक


भोपाल ( कशिश मालवीय ) यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन के भीतर मुरैना के रहने वाले एक टीआई और यात्री के बीच मामूली विवाद हुआ था लेकिन मामला तब चर्चा का विषय बन गया जब ज़िम्मेदारी के पद पर बैठे एक टीआई ने अपना आपा खो दिया

ग्वालियर शहर का नाम बता कर विवाद सुलझाने के बजाय टीआई अवधेश सिंह भदौरिया ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए  यात्री को सरेआम धमकाया |

आरोप है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर गुंडे बुलाकर यात्री के साथ मारपीट कराई यात्री इनकी शिकायत करने जीआरपी थाना पहुंचा तो यहां हवालात में बंद कराने का डर दिखाया और जबरन राजानामी पत्र लिखवाया गया घटनाक्रम 16 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ग्वालियर के बीच का है कोच में सवार यात्रियों का आरोप है कि सिविल ड्रेस में यात्रा कर रहे भदौरिया ने सीट पर समान रखने की मामूली बात पर एक यात्री से विवाद किया जब यात्रियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी दी हनुमानगंज थाने का निरीक्षक हूं मुरैना का रहने वाला हूं ग्वालियर में बताता हूं में क्या हूं |

कोच में यात्रा कर रहे श्रवण सिंह ने बताया कि मैंने भदौरिया को शांत कराने का प्रयास किया तो मुझसे बदसलूकी कि ग्वालियर जीआरपी के जवान लॉकअप में डालने की बातें करने लगे दबाव डालकर राजीनामा लिखवाया |

पीड़ित यात्री नीतेश त्रिपाठी ने बोले – मामूली बात पर विवाद किया मैंने माफी भी मांगी फिर भी धमकाया कहा कि ग्वालियर में बताता हूं स्टेशन पर गुंडे बुलाकर पिटवाया झूठे केस लगाने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है |

हनुमानगंज टीआई अवदेश भदौरिया बोले – कुछ लोग अपराधी टाइप के थे बैग रखने की बात पर विवाद हुआ था हमने गुंडे नहीं पुलिस बुलाई थी थाने गए थे वहां समझौता हो गया था

About Saifuddin Saify

Check Also

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही बिना पीयूसी के वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow