भोपाल ( कशिश मालवीय ) गुरुवार एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि खुलेआम गुंडागर्दी जारी है यहां अब सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है एयरपोर्ट रोड स्थित जमीन की नाप – जोख करने पहुंचे अधिकारियों को बंदक बनाकर मारपीट की साथ ही एक मौजूद बिल्डर के बेटे को भी घेरा और उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की |
बिल्डर नितिन अग्रवाल का बेटा नमन दोपहर में राजस्व निरीक्षक प्रदीप यादव की टीम के साथ जमीन का सीमांकन कराने पहुंचे थे पड़ोसी दिलीप कुकरेजा और अमित भी थे आरोप है कि आश्रम संचालक रवींद्र पटेल के कहने पर महिला साधक और पुरुष सेवादार भड़क गए नमन और उनके साथियों को घेर लिया गया इस दौरान उनकी मर्सिडीज में तोड़फोड़ की गई राजस्व अमले को भी घेर लिया गया टीम जैसे – तैसे वहां से निकली घटना के बाद थाना गांधीनगर में सीताराम , राघव , नरेंद्र , प्रदीप हिमांशु और अक्षय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पटवारी की तरफ से शासकीय कार्य में बाधा का आवेदन भी दिया गया है | इधर आश्रम प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्हों ने जवाब नहीं दिया |
नमन के अनुसार वह दोपहर में अपनी जमीन के सीमांकन के लिए राजस्व टीम के साथ पहुंचे थे सीमांकन शुरू होते ही आश्रम पक्ष के कुछ लोग विरोध करने लगे महिलाओं और पुरुषों ने गालियां दीं धमकी दी कि हाथ – पैर तोड़ देंगे विवाद बढ़ा तो उन्होंने वहां से निकलना चाहा लेकिन आश्रम का गेट बंद कर दिया गया था उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया कहा गया कि संचालक के कहने पर गेट बंद है उन्होंने ड्राइवर से कार रिवर्स करने को कहा तभी 20 – 30 लोग डंडे और हॉकी लेकर घेरकर खड़े हो गए और उनकी कार के कांच तोड़ दिए दरवाजा खोलकर उनको और ड्राइवर मनोज को बाहर खींच लिया सिर , कान हाथों पर वार किए अजय को भी पीटा यदि वो वहां से समय रहते नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था |
बिल्डर नितिन अग्रवाल का कहना है कि उनकी 2 एकड़ जमीन आश्रम परिसर में आ रही है महीनों से सीमांकन अटका था आज हम पहुंचे तो यह घटना हुई कानून का डर खत्म हो गया है आरोपियों पर कार्रवाई हो और सीमांकन के दौरान पुलिस मौजूद हो |
जोन 4 एडिशनल डीजीपी मलकित सिंह ने कहा – सीमांकन के दौरान मारपीट की शिकायत मिली है पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करेगी चाहे आरोपी कोई भी हो छोड़ा नहीं जाएगा |
Lok Jung News Online News Portal