Breaking News
Home / अपराध / बैंक से घर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार असली गहने के बदले कागज की गड्डी थमा शातिर हुए फरार…….

बैंक से घर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार असली गहने के बदले कागज की गड्डी थमा शातिर हुए फरार…….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के भोपाल में ठगी – लूट जैसे मामले लगातार  सामने आ रहे हैं बरखेड़ी जहांगीराबाद इलाके में बैंक से घर लौट रही एक महिला को सक्रिय गिरोह ने अपना शिकार बनाया शातिर ठगों ने महिला को इस कदर बातों में उलझाकर अपने झांसे में लिया कि महिला ने गहने तक उतारकर दे दिए बदले में ठगों ने महिला को कागज की कतरन की गड्डी थमा दी चालाकी के इस खेल में महिला ने अपने असली गहनों से हाथ धो बैठी | बैंक से लौट रहीं महिला को रास्ते में ठगों ने रोककर उन्हें कुछ देर बैठकर आराम करने की सलाह दी और भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें नोट की गड्डी दी इसके बाद जेवर उतरवाकर गायब हो गए |

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार माता मोहल्ले , बरखेड़ी जहांगीराबाद में रहने वाली 55 वर्षीय केसरी बाई यादव आंगनबाड़ी में काम करती हैं केसरी बाई 6 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक न्यू मार्केट से पासबुक बनवाकर ई – ऑटो से एक्स्टॉल तिराहा पर उतर कर पैदल अपने घर जा रही थीं तभी रास्ते में दो युवक उन्हें मिले और बोले कि अम्मा आप थक गई होगी जरा छाया में बैठ जाओ उनकी बातों में आकर केसरी बाई रसीदिया स्कूल रोड के सामने घर के बाहर बनी सीढ़ियों पर बैठ गईं उन दोनों युवकों ने उनसे पूछा कि अम्मा जी क्या खाओगी इसके बाद उन्होंने बोला अम्मा जी यह नोटों की गड्डी अपने पास रखो युवक बोला कि हमने नोटों की गड्डी दी है तो आप अपने सोने – चांदी के जेवर हमें दे दो केसरी बाई ने ठगों की बातों में आकर सोने के कान के टॉप्स चांदी की चेन और सोने का मंगलसूत्र उतारकर झोले में रख दिए ठगों ने उनसे बोला कि अम्मा जी हमने आपको नोट की गड्डी दे दी है हम पर विश्वास है कि नहीं तब केसरी बाई ने अपना झोला रकम सहित उन्हें दे दिया उसी झोले में नोट की गड्डी रखी थी ठगों ने केसरी बाई के सामने ही कब उनके जेवर निकालकर उसमें कंकड़ – पत्थर रख दिए उन्हें पता ही नहीं चला बाद में उनसे बोले कि हम आपके लिए नाश्ता लेकर आते हैं जब युवक वापस नहीं लौटे तो उन्होंने झोला देखा तो उसमें जेवर की जगह कंकड़ पत्थर रखे थे |

केसरी बाई ने उन युवकों को एक्स्टॉल चौराहे तक जाकर देखा जब दोनों युवक नहीं मिले तो उन्होंने अपने बेटे को फोन करके घटना बताई दोनों मिलकर उन ठगों को तलाशते रहे ठग केसरी बाई को कागज की कतरन की गड्डी थमा कर चले गए पुलिस ने महिला केसरी बाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

अपनी ही जमीन पर कदम रखना पड़ा भारी हक लेने पहुंचे मालिक को मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow