भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी) अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो निवासियों ने एक तरफ वर्षों से बसे हुए घर बचाने के लिए दस्तावेज़ हाथ में लिए इसे वक्फ की जमीन बताया और वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन एनजीटी के आदेशानुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए घर हटाने का सख्त आदेश दिया इसी सवाल के साथ भदभदा इलाके में जोरदार हंगामा देखने को मिला | प्रशासन ने बड़े तालाब के फूल टैंक लेवल के 50 मीटर के दायरों में बने अवैध घरों पर सोमवार को जेसीबी चलाई प्रशासन के सामने 9 परिवारों ने तो बिना विरोध किए घर खाली कर दिए लेकिन 24 परिवार विरोध में खड़े हो गए |
लोगों ने आरोप लगाए कि यह तो वक्फ बोर्ड की जमीन है हमने न्यायालय में अपील की है भारी विरोध के बीच नगर निगम ने 9 घरों समेत डिपो से लेकर प्रेमपुरा घाट तक अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए हालांकि प्रशासन ने शेष अतिक्रमण कारियों को एक सप्ताह का समय दिया है |
एनजीटी के 50 मीटर दायरे को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश प्रशासन को दिए हैं इसके तहत प्रेमपुरा घाट के पास स्थित मस्जिद के पास 35 परिवार रहते हैं यह सभी एफटीएल के दायरे में आते हैं प्रशासन का अमला पुलिस बल के साथ सोमवार दोपहर भदभदा कार्रवाई करने पहुंचा | प्रशासन ने सभी सभी 35 परिवारों को एनजीटी का आदेश दिखाया इस पर लोगों ने साल 1930 के वक्फ बोर्ड के दस्तावेज़ सामने रख दिए इसमें जमीन को वक्फ बोर्ड का बताया गया इनमें से 9 परिवार बिना किसी विरोध के घर छोड़कर चले जबकि 24 परिवारों के कोर्ट चलने जाने के कारण प्रशासन ने बीच में कार्रवाई रोक दी |
हालांकि अपनी मर्जी से घर खाली करने वालों के घरों को तोड़ दिया इसके साथ डिपो चौराहा से लेकर भदभदा चौराहा और प्रेमपुरा घाट रोड के अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया मौके से करीब 10 ट्रक माल जब्त कर निगम ने डिपो पहुंचाया |
एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर सोमवार को कार्रवाई की 9 परिवार तो खुद ही चले गए जबकि 24 परिवारों ने कागज दिखाए हैं उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है आबादी नियम के तहत किसी भी परिवार को अचानक हटाया नहीं जा सकता है उन्हें हटाने या विस्थापित करने के पहले उनके निवास की व्यवस्था करना होता है इसी के तहत आगे की कारवाई की जाएगी |
यह सभी परिवार प्रेमपुरा रोड के बाजू से कब्जा कर रहे हैं विसर्जन के दौरान व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन को परेशानी होती है इन्हें हटाने को लिकर काफी दिनों के कवायद चल रही थी एनजीटी के निर्देश के बाद इन पर कारवाई की गई इससे पहले भदभदा बस्ती से करीब 400 घरों को हटाया जा चुका है |
Lok Jung News Online News Portal