Breaking News
Home / अपराध / हमीदिया अस्पताल में मरीजों के परिजनों से डॉक्टर के भेष में लूट करने वाला शातिर ठग को पुलिस ने इंदौर से दबोचा…..

हमीदिया अस्पताल में मरीजों के परिजनों से डॉक्टर के भेष में लूट करने वाला शातिर ठग को पुलिस ने इंदौर से दबोचा…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) लोग जहां अपनों की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को भगवान मानकर सब दांव पर लगा देतें हैं वहीं हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों के  भेष में मरीजों के परिजनों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अस्पताल के प्रसुति विभाग में महिलाएं भर्ती होती थीं उनके साथ आए अटेंडरों के नंबर का जुगाड़ कर महिलाओं के परिजनों को फोन कर खुद को डॉक्टर बताता था और कहता था कि मरीज का ऑपरेशन होना है इसके लिए पैसों की जरूरत होगी और दूसरे नंबर से क्यूआर कोड भेजता था कि इस पर पैसे भेज दें |

उसका निशाना ज्यादातर भोपाल के बाहर से आने वाले मरीज रहते थे कोहेफिजा थाने में मामले में शिकायत की गई थी  जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई थी पुलिस ने  बताया कि आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर कोहेफिजा थाने लाया गया है फिलहाल चार लोगों ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है पुलिस का कहना है कि अभी और पीड़ितों के आने  की संभावना  है जितेंद्र अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को अपना शिकार बनाता था जितेंद्र से पुलिस पूछताछ कर रही है उसके साथ और कौन – कौन इस ठगी में शामिल है इसकी जानकारी निकाली जा रही है |

हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित टंडन ने कहा कि अस्पताल में अब बार – बार यह अनाउंसमेंट होगा कि यदि कोई अंजान व्यक्ति इलाज या दवा के नाम पर पैसे मांगे तो उसकी शिकायत दर्ज कराएं इसके अलावा आईपीडी और ओपीडी के पर्चे पर भी यह सूचना दर्ज की जाएगी |

कोहेफिजा पुलिस का कहना है कि मामले में अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत होने की भी संभावना है और आरोपी अस्पताल में दर्ज होने वाले नंबरों पर कॉल करता था आरोपी को ये नंबर कौन देता था इसकी भी पूछताछ की जा रही है आरोपी से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी | आरोपी व्दारा किए गए इस तरह के कारनामे से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था  पर कई गंभीर खड़े कर दिए हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

अपनी ही जमीन पर कदम रखना पड़ा भारी हक लेने पहुंचे मालिक को मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow