राजगढ़ / सूनसान जंगल में छिपा था मौत का ऐसा समान जिसकी कीमत जानकार सुनकर हर कोई हैरान हो जाए मध्यप्रदेश के जंगलों में लावारिस फेंके गए 5 करोड़ों रुपए के ड्रग केमिकल ने उस चेन से जोड़ दिया जिसकी पुलिस को महीनों से तलाशी थी | माचलपुर थाना क्षेत्र के आदमपुरा जंगल में करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग बनाने वाला केमिकल बरामद हुआ है पुलिस को खंती में नीले रंग के 5 ड्रम मिले जिनमें सफ़ेद क्रिस्टल जैसा पाउडर था इलेक्ट्रोनिक कांटे से तौलने पर कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला प्रारंभिक जांच में यह एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बताया गया है आशंका है कि कार्रवाई के डर से तस्करों ने इसे जंगल में फेंक दिया उप निरीक्षण गुड्डू कुशवाह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है पुलिस अब केमिकल के स्त्रोत और सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही है चार दिन पहले गोघटपुर गांव में ड्रग फैक्ट्री से 4 करोड़ रुपए का केमिकल और लग्जरी कार जब्त हुई थी पुलिस का मानना है कि माचलपुर में मिला केमिकल उसी नेटवर्क से जुड़ा है ड्रम की पैकिंग और तरीका पहले पकड़ी गई सामाग्री जैसा बताया जा रहा है संभावना है कि फरार आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए बचा हुआ माल जंगल में छोड़कर भागे हों |
लगातार दूसरी बड़ी जब्ती के बाद पुलिस इसे संगठित ड्रग नेटवर्क मान रही है जांच में राजस्थान से राजगढ़ तक सप्लाई चेन के संकेत मिले हैं साइबर और तकनीकी टीम संदिग्ध नंबरों और लोकेशन की पड़ताल कर रही है पुलिस यह भी पता लगा रही है कि केमिकल कहां से लाया गया और किन शहरों में ड्रग तैयार कर सप्लाई की जानी थी |
Lok Jung News Online News Portal