भोपाल ( कशिश मालवीय ) यौन शोषण मामले में फंसे उत्तम स्वामी के खिलाफ एक्शन लेना पीड़िता और उसके परिवार को महंगा पड़ रहा है जिस डीसीपी की दहलीज को सुरक्षा का सहारा माना जाता है वहीं अपनी बहन के लिए न्याय मांगने पहुंचे उसके भाई पर बेधड़क जानलेवा हमला बोला इतना ही नहीं सफर के दौरान फ्लाइट के भीतर भी उसे जान से मारने की धमकियां दी गई | कई राज्यों के मुख्यमंत्री – मंत्रियों गुरु और हाईप्रोफाइल कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोपी लगाने वाली राजस्थान की पीड़िता ने रविवार को दिल्ली के डीसीपी को एक और शिकायती आवेदन दिया है आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बयान दर्ज कराने के दौरान उसके भाई पर डीसीपी कार्यालय के नीचे हमला किया गया उसने पीछा करने और फ्लाइट में धमकाने की भी शिकायत की है |
पीड़िता के अनुसार 14 फरवरी की रात वह महिला जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज करा रही थी तभी उसका भाई और एक वकील जरूरी दस्तावेज़ लेने डीसीपी कार्यालय के नीचे कार तक पहुंचे शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार के पास पहले से छिपे राजस्थान निवासी पल्लव राय ने गाली – गलौच की और हमला किया |
पीड़िता ने अपने आवेदन में पल्लव राय को उत्तम स्वामी का करीबी सहयोगी बताया है उसका दावा है कि वह उत्तम स्वामी के सबसे खास लोगों में से एक है और उनके कई कार्य देखता है बता दें कि पीड़िता पहले ही दिल्ली पुलिस को ईमेल भेजकर सुरक्षा की मांग कर चुकी है उसने आरोप लगाया था कि उसे और उसके परिवार को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष धमकियां मिल रही हैं |
डीसीपी को दिए आवेदन में पीड़िता ने यह भी कहा है कि 14 फरवरी को वह माता – पिता के साथ उदयपुर से दिल्ली की फ्लाइट में आ रही थी उसके अनुसार फ्लाइट में पहुंचने पर पल्लव राय उनकी सीट पर बैठा मिला वह लगातार घूरता रहा एयर होस्टेस को शिकायत करने के बाद उसे पीछे की सीट पर बैठाया गया पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पल्लव राय के राजनेताओं और पुलिस के अधिकारियों से संबंध हैं उसके अनुसार वह उत्तम स्वामी के पुलिस से जुड़े काम देखता है जिसमें सुरक्षा दिलवाने और सिफ़ारिश करवाने जैसे कार्य शामिल हैं इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है |
पीड़िता के वकील ने डीसीपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि भाई के जी मेल अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई साथ ही वकील को धमकाने और राजनीतिक पहुंच के जरिए महाराष्ट्र में झूठा केस दर्ज करवाने की साजिश की आशंका जताई गई है पीड़िता ने आवेदन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी संलग्न की है |
Lok Jung News Online News Portal