भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोज विश्वविद्दालय सिर्फ जुगाड़ के इंजन पर चल रहा है एक तरफ शिक्षा को घर – घर पहुंचाने का दावा है और दूसरी तरफ हकीकत यह है कि सालों से यहां नई फ़ैकल्टी ने कदम तक नहीं रखा शिक्षकों की कमी का असर सीधा पढ़ाई पर पड़ रहा है यही कारण है कि कभी एडमिशन के लिए नामी रहे इस विश्वविद्दालय में हजारों की संख्या में एडमिशन कम हो रहे हैं | यहां फ़ैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर बुलाकर किसी तरह डिस्टेंस मोड पर कोर्सेस को संचालित किया जा रहा है इसके बाद भी करीब 40 पद खाली हैं नतीजा ये कि विश्वविद्दालय को यूजी और पीजी स्तर के पाठ्यक्रम चलाने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है |
विश्वविद्दालय प्रशासन लंबे समय से नियमित भर्ती नहीं करा सका है एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि 54 में आधे पद भी रेगुलर फ़ैकल्टी से भरे गए हों 2016 –17 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी जो विवादों के कारण यह पूरी नहीं हो सकी मार्च 2025 में हाई कोर्ट ने इसे अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया और विश्वविद्दालय को नए सिरे से विज्ञापन जारी कर योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने के निर्देश दिए जो अब तक शुरू नहीं हो सकी इस भर्ती में प्रोफेसर , रीडर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 27 पद शामिल थे |
स्थिति यह है कि विवि प्रशासन ने अलग – अलग संकायों को मिलाकर स्कूल संचालित करना शुरू कर दिया है कॉमर्स और मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम एक ही स्कूल के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं जबकि नियमानुसार इनके लिए अलग शैक्षणिक इकाइयों की जरूरत होती है फ़ैकल्टी की कमी का असर शैक्षणिक गतिविधियों पर दिखाई देने लगा है छात्र संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है |
यूजीसी के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम रेगुलेशन 2020 के अनुसार प्रत्येक स्कूल के लिए कम से कम एक प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर स्तर का कोर्स कोऑर्डिनेटर और न्यूनतम तीन पूर्णकालिक शिक्षक अनिवार्य हैं भोज में चार स्कूल संचालित किए जा रहे हैं जिनमें एजुकेशन , आईटी एंड बेसिक साइंस , कॉमर्स एंड मैनेजमेंट तथा अट्र्स एंड हयूमैनिटीज शामिल हैं |
भोज विवि कुलगुरु प्रो. मिलिंद दाण्डेकर बोले – भर्ती को लेकर अब किसी तरह का विवाद नहीं है रोस्टर बनाने की कार्रवाई प्रचलित है रोस्टर तैयार होते ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा |
Lok Jung News Online News Portal