Breaking News
Home / कारोबार / लोगो ने कहाँ हाय मोदी जी कितने अच्छे दिन दिखाये गैस की किल्लत सड़क पर सन्नाटा , रेलवे की रसोई बिजली के भरोसे , छात्रों की थाली से नाश्ता गायब

लोगो ने कहाँ हाय मोदी जी कितने अच्छे दिन दिखाये गैस की किल्लत सड़क पर सन्नाटा , रेलवे की रसोई बिजली के भरोसे , छात्रों की थाली से नाश्ता गायब


भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर की उन गलियों में अब सन्नाटा पसरा गया जहां शाम होते ही मेला लगा रहता था गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोग बिजली इंडक्शन के भरोसे है गैस संकट ने ऐसी डिजिटल स्ट्राइक की है कि रेलवे की रसोई इंडक्शन चूल्हों के सहारे चल रही है , स्थिति ये हैं कि छात्रों को सुबह का नाश्ता तक नसीब नहीं हो रहा है कई इलाकों में शुक्रवार को फूड स्टॉल बंद रहे कई हॉस्टलों में खाने में रोटी की जगह सिर्फ चावल बनाए गए कुछ जगह नाश्ता बंद कर सिर्फ दो टाइम खाना दिया गया नाश्ते की तमाम दुकानों पर सिलेंडर की कीमत बढ़ने के नाम पर दाम बढ़ा दिए गए हैं | शुक्रवार को भी सुबह से लोगों ने गैस बुकिंग की कोशिश की लेकिन साइट क्रैश ही थीं इससे गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं इंडेन की गैस एजेंसियों ने शुक्रवार से ऑफलाइन गैस बुकिंग शुरू कर दी है लेकिन भारत और एचपी की व्यवस्था वैसी ही रही इधर , रेलवे ने एक्जीक्यूटिव लाउंज और पॉउ होटल के लिए इंडक्शन खरीदे हैं बेस किचन में भी इंडक्शन से खाना पक रहा है |

गैस आपूर्ति की समस्या के लिए गुरुवार को प्रशासन ने तीनों कंपनियों के नंबर जारी किए थे लेकिन इनमें से एक भी नंबर मिलाने पर नहीं मिला इसे लेकर दिन में भी लोग शिकायत करते रहे फोन नहीं लगने पर लोग एजेंसी जा पहुंचे | भोपाल सहित प्रदेश भर में निजी हॉस्टलों और टिफिन सर्विस चलाने वालों ने गैस की कमी का हवाला देकर सेवा बंद कर दी है टिफिन सर्विस जारी है वहां 70 से 80 रुपए का टिफिन 150 तक मिल रहा है चाय – नाश्ते के दाम भी बढ़ गए हैं | संकट के बीच होटल – रेस्त्रां में गैस का स्टॉक खत्म हो रहा है एमपी होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि कारोबार गैस सप्लाई शुरू होने के इंतजार में हैं फिलहाल कोयले की भट्टी इलेक्ट्रिक भट्टी और इंडक्शन से काम चला रहे हैं |

शहर में रसोई गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने एलपीजी वितरण और सुरक्षा को लेकर नई एसओपी जारी की है इसके तहत बिना विस्फोटक लाइसेंस के कोई भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान 100 किग्रा से अधिक एसपीजी का भंडारण नहीं कर सकेगा इससे अधिक स्टोरेज के लिए मैनिफ़ोल्ड सिस्टम और वैध लाइसेंस अनिवार्य होगा अस्पतालों को प्राथमिकता दी गई है प्रशासन ने शादी या अन्य समारोह में मेन्यू छोटा करने की अपील की है |

प्रशासन ने कहा है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है इसलिए घबराहट में जबरन बुकिंग नहीं करें |

कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी |

संचालकों से इलेक्ट्रिक तंदूर और अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर गैस खपत कम करने को कहा गया है |

About Saifuddin Saify

Check Also

153 स्लीपर बसें हाई रिस्क घोषित परिवहन विभाग ने थमाया नोटिस सुरक्षा मानक पूरे न होने पर होंगी ब्लैकलिस्ट…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश भर में सफर के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow