Breaking News
Home / कारोबार / मॉडल स्कूल के पास निगम के मार्केट में फिर गिरे 6 छज्जे जिम्मेदारों को जर्जर इमारत की कोई सुध नहीं ली …..

मॉडल स्कूल के पास निगम के मार्केट में फिर गिरे 6 छज्जे जिम्मेदारों को जर्जर इमारत की कोई सुध नहीं ली …..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के जवाहर चौक मॉडल स्कूल इलाके के पास उस समय अफरा – तफरी मच गई जब नगर निगम के मार्केट में सालभर के भीतर चौथी बार एक और घटना सामने आई निगम के मार्केट की छह दुकानों के छज्जे एक साथ नीचे आ गिरे | हैरानी की बात यह है कि सालभर में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके है इसके बावजूद जिम्मेदार आंख मुंदे बैठे हैं इस जर्जर इमारत की मरम्मत करने पर अब तक कार्य नहीं |

घटना गुरुव्दारे की ओर स्थित दुकानों के सामने हुई जहां स्पोट्र्स और फोटो फेमिंग सहित छह दुकानों के छज्जे एक साथ भरभराकर गिर गए सूचना मिलते ही दमकल दल , नगर निगम के इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए वार्ड 25 के पार्षद जगदीश यादव ने बताया कि दोपहर में मार्केट में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं तभी दुकानों के छज्जे गिरने की सूचना मिली घटना के बाद व्यापारियों ने आसपास चल रहे मेट्रो निर्माण कार्या को जिम्मेदार ठहराया हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने इस संभावना से इनकार किया है उनका कहना है कि मार्केट की इमारत 40 वर्ष से अधिक पुरानी और जर्जर है इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही सूचना मिलने के बाद निगम अधिकारियों ने पूरे मार्केट का निरीक्षण किया और सुरक्षा के मुद्देनजर दुकानदारों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए |

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में इस मार्केट में तीन बार छज्जे गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं हालांकि पहले एक या दो दुकानों के छज्जे ही गिरे थे लेकिन पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छज्जे एक साथ गिरे हैं |

इस मार्केट में करीब 200 से अधिक दुकानें हैं जो 40 साल से अधिक पुरानी हैं दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिरिक्त जगह बढ़ाने के लिए कंक्रीट के छज्जों के साथ करीब पांच फीट तक लोहे के शेड भी लगा रखे हैं इनपर सामान भी रखा है |

यह पूरा प्लॉट अब स्मार्ट सिटी परियोजना को सौंपा जा चुका है जानकारी के अनुसार यहां नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव है और इसका लेआउट टीएंडसीपी से पास भी कराया जा चुका है परियोजना के तहत यहां एक चौड़ी सड़क निकालने की भी योजना है |

दक्षिण – पश्चिम ईई सिविल एन. के. डेहरिया बोले  – मार्केट का जायजा लिया गया है मार्केट की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है इंजीनियरों से इसकी संरचनात्मक जांच कराई जा रही है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी यह पूरा प्लॉट अब स्मार्ट सिटी के पास है हम स्मार्ट सिटी से भी बातचीत कर रहे हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

गैस एजेंसी की मनमानी ई – केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं की घेराबंदी न कराने पर सेवा बंद करने की धमकी….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोपाल सहित प्रदेश भर में गैस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow