Breaking News
Home / अपराध / युवती से हुई बहस पक्ष में आए नशे में धुत दोस्तों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर कार से घसीटा….

युवती से हुई बहस पक्ष में आए नशे में धुत दोस्तों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर कार से घसीटा….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर की सड़कों पर बीती रात उस समय सन्नाटा फैल गया जब नशे में धुत कुछ लोगों ने कानून के खौफ को ठेंगा दिखाया एक युवती के साथ मामूली बात पर हुई कहा सुनी के बाद युवती के पक्ष में आए उसके दोस्तों ने अपनी ही कार को हथियार बनाया और दो युवकों को काफी दूर तक घसीटते ले गए इतना ही नहीं बल्कि उन्हें घसीटने के बाद बेहरमी से पीटा |

हबीबगंज पुलिस के अनुसार पीड़ित दर्पण कलियासोत अपने दोस्तों और एक युवती के साथ खाना खाने गया था वहां युवती से उसकी किसी बात पर बहस हो गई युवती ने अपने परिचित अदित्या को इसकी जानकारी दी जिसने दर्पण को युवती को घर छोड़ने को कहा दर्पण व्दारा युवती को घर छोड़ने के बाद आरोपियों ने उसे दोबारा फोन कर बंसल वन के बाहर बात करने बुलाया यहां दोनों पक्षों में बहस के बाद आरोपियों ने दर्पण और उसके दोस्त को कार से घसीटकर बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी |

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इसमें देखा जा सकता है कि 4 लड़के दोनों पीड़ितों को कार से बाहर खींचते हैं और कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक देते हैं जमीन पर गिरने के बाद आरोपी लगातार पीड़ित पर लात – घूसों से वार करते रहते हैं वहीं दूसरे पीड़ित को भी भी आरोपी कॉलर पकड़कर मारपीट करते हैं |

दर्पण युवती के साथ कलियासोत पर खाना खाने के लिए गया था वहां उसकी युवती से कहा सुनी हो गई जिसके बाद युवती ने दर्पण को सबक सिखाने के लिए अपने अन्य दोस्तों को घटना कि जानकारी दी थी युवती से बहसबाजी करने का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दर्पण को बंसल वन के बाहर बुलाया था आरोपियों ने बातचीत करने के बहाने दर्पण को बंसल बन तक आने के लिए कहा था उसके पहुंचने पर आरोपियों ने नशे की हालत में हमला कर दिया | पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

ब्रांड की आड़ में डेयरी पर सफेद जहर घोलने वाले मालिक का ईडी ने किया भंडाफोड़….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यपदेश की जानी – मानी डेयरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow