Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / यूका के गोदाम का 337 टन मीट्रिक कचरा कड़ी सुरक्षा के साथ पीथमपुर रवाना |

यूका के गोदाम का 337 टन मीट्रिक कचरा कड़ी सुरक्षा के साथ पीथमपुर रवाना |


भोपाल/इंदौर : 02/01/2025 : यूका के गोदाम में रखे 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को निस्तारण के लिए पीथमपुर रवाना किया गया | पुलिस की 5 गाड़ियां सायरन बजाते हुए यूका परिसर से निकली | पीछे-पीछे 12 कंटेनर चले एक कंटेनर में एवरेज तीन टन कचरा भरा गया | | इसके बाद पुलिस के 3 और वाहन, गैस राहत, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सहित कुल 25 वाहन काफिले में चले | 250 किमी के ग्रीन कॉरीडोर के लिए वीआईपी मूवमेंट की तरह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया | इन ट्रकों के 7 घंटे में पीथमपुर पहुँचने की संभावना है | पीथमपुर रवाना हुए हर कंटेनर में दो-दो ड्राइवर हैं, ये बिना रुके पीथमपुर जाएंगे | खाने पीने का सामान ड्राइवरों को पहले ही दे दिया गया है | हर जिले की सीमा पर वहां का पुलिस बल अगले जिले की सीमा तक इन्हें स्काट करेगा | यानी सुबह जब तक लोग नींद से जागेंगे तब तक यह जहरीला कचरा पीथमपुर पहुँच चुका होगा | यूका परिसर के गोदाम में रखे 337 टन कचरे को तो पीथमपुर रवाना कर दिया गया, लेकिन अब सवाल है उस कचरे का जो परिसर में ही 20 जगहों पर दफन है वो कचरा कब हटाया जाएगा ? हालांकि यह कचरा कितना है इसका अनुमान किसी को नहीं है | गैस पीड़ितों से जुड़े संगठनों का कहना है कि सरकार भले ही यूका परिसर में रखे कचरे का निष्पादन कर रही है लेकिन जो कचरा दबा हुआ है उसकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए | यूका में फैले कचरे के कारण यहाँ की मिट्टी कई जगह तो दो मीटर गहराई तक प्रदूषित हो चुकी है | आसपास के बड़े इलाके का भूजल भी दूषित हो चुका है | आसपास की 42 बस्तियों का पानी पीने लायक नहीं रहा | अब सरकार को अन्य स्थानों पर दबे हुए इस कचरे के साथ ही तालाब में हजारों टन जहरीले कचरे की सफाई के लिए भी कदम उठाना चाहिए | इधर कचरा जलाने के विरोध में पीथमपुर छावनी बन गया है, यहां 300 से अधिक जवान तैनात हैं | यहां 1200 डिग्री सेल्सियस पर फर्नेस के साथ जहरीले कचरे को जलाया जाएगा | सबसे पहले 10 किलो कचरा जलाकर इसका परीक्षण किया जाएगा | कचरा जलाने को लेकर इंदौर और पीथमपुर में विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं | गुरुवार को स्थानीय रहवासी रैली निकालेंगे | शुक्रवार को पीथमपुर बंद रहेगा | इससे पहले बुधवार को नगर पालिका परिसर में सर्वधर्म व राजनीतिक दलों की बैठक हुई | पीथमपुर बचाओ समिति शुक्रवार को दिल्ली में धरना देगी | सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर उनसे सरकार द्वारा इस मामले में रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग करेंगे |

About Saifuddin Saify

Check Also

26 जनवरी को कांग्रेस शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 09/01/2025 : 26 जनवरी को भारतीय संविधान के लागू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow