Breaking News
Home / अपराध / पहले पहचान छिपाकर छात्रा को लिया अपने झांसे में फिर शादी के लिए धर्म छोड़ने का भारी दबाव बनाया….

पहले पहचान छिपाकर छात्रा को लिया अपने झांसे में फिर शादी के लिए धर्म छोड़ने का भारी दबाव बनाया….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) सोशल मीडिया पर हुई एक आम सी दोस्ती कब एक डरावने सपने में बदल जाएगी यह एक युवती ने कभी नहीं सोचा था प्रेम के जाल में फंसाने के लिए नाम बदलकर दोस्ती कर बाद में शादी की शर्त के रूप में धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेशर बनाया मानसिक प्रताड़ना से जूझ रही युवती ने कानून का दरवाजा खटखटाया अशोका गार्डन पुलिस ने कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया है छात्रा गर्भवती हुई तो उसने शादी का दबाव बनाया इतना ही नहीं आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी इसके बाद छात्रा के सामने आरोपी की सच्चाई आई  |

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के मुताबिक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम पर ग्वालियर निवासी शादाब अली से पहचान हुई थी शादाब ने अपनी आईडी सदेव शूटर के नाम से बनाई थी जिसे हिन्दू समझकर छात्रा ने दोस्ती की चैटिंग के दौरान शादाब ने अपना मोबाइल नंबर दिया और और बातचीत में खुद को मुस्लिम बताया जब छात्रा ने विरोध किया तो शादाब ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया शादाब के बुलावे पर छात्रा 04 मार्च 2025 को ग्वालियर गई जहां आरोपी ने उसे एक हफ्ते होटल में रखकर शारीरिक शोषण किया इसके बाद शादाब भोपाल आकर छात्रा के साथ लिव- इन में रहने लगा इस दौरान उसने छात्रा के सोने के ईयररिंग बिकवाकर रुपए भी ले लिए आरोपी अब छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और छोटी – छोटी बातों पर मारपीट कर शादी से इनकार कर दिया पीड़िता वर्तमान में तीन माह की गर्भवती है छात्रा की शिकायत पर भोपाल पुलिस जीरो पर एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए ग्वालियर पुलिस को भेज दिया है ।

About Saifuddin Saify

Check Also

कानून से बेखौफ बदमाशों ने शराब पकड़ने पहुंचे टीआई सहित 3 जवान को अपना बनाया निशाना….

🔊 पोस्ट को सुनें इंदौर / अवैध शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow