भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में कानून से बेखौफ बदमशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं अब मेहनत कश कैब चालक भी सुरक्षित नहीं हैं रविवार की रात एक खौफनाक वारदात सामने आयी लूट के इरादे से आए बाइक सवार दो युवकों ने एक कैब चालक की आंखों में मिर्च डाल चाकू से जानलेवा हमला किया | ताजा मामला गोविंदपुरा इलाके में कस्तूरबा मस्जिद का है यहां कैब चालक नमाज अदा करने के बाद बाहर आकर कार में बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था तभी पीछे से हेलमेट पहने दो युवक आए और कार के पीछे बाइक रोकी एक युवक बाइक से उतरकर आया और चालक की आंख में मिर्च पावडर डालकर चाकू से हमला कर दिया पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लगा है |
गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी जफर खान कैब चालक हैं रविवार की रात करीब 9 बजर वह कस्तूरबा अस्पताल के समीप मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे | नमाज अदा करने के बाद वह बाहर आकर अपनी कैब में बैठ गए और किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी कैब के पीछे एक बाइक आकर रुकी , जिस पर हेलमेट पहने दो युवक सवार थे एक युवक बाइक स्टार्ट करके पीछे खड़ा रहा दूसरा युवक बाइक से उतरकर जफर के पास पहुंचा और आंख में मिर्च पावडर झोंक दिया जफर कुछ समझ पाते तब तक बदमाश ने चाकू निकालकर शरीर पर 8 से ज्यादा वार किए वारदात को अंजाम देकर बदमाश बिना लूटपाट किए फरार हो गए गंभीर रूप से घायल जफर को एम्स में भर्ती कराया गया है थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर का कहना है कि जफर ने पुरानी रंजिश से इनकार किया है उनका आपसी कुछ विवाद है , जो जांच में सामने आएगा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है |
Lok Jung News Online News Portal