शिवपुरी / शहर के बाहरी इलाके में स्थित आरटीओ बैरियर उस समय जंग का मैदान बन गया जब अचानक कुछ नकाबपोशों ने अवैध एंट्री की मांग को लेकर बस को घेरा और ड्राइवर पर हमला बोल दिया जिससे नाराज होकर चालक के पक्ष में उतरे लोगों ने सड़क पर लंबा जाम लगाया , यह सिकंदरा आरटीओ बैरियर का ताजा मामला है |
राजस्थान के सिरोही से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस 14 अप्रैल की रात 1:30 बजे सिकंदरा चेक पॉइंट पर पहुंची ड्राइवर लाखाराम के अनुसार यहां नकाबपोश दो लोगों ने दो हजार रुपए की एंट्री मांगी | जबकि कागज पूरे थे विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया बीच – बचाव में आए साथी प्रकाश रावल को भी मुक्का मारकर घायल कर दिया इसके बाद बस में सवार महिलाएं और यात्री नीचे उतर आए और हंगामा हो गया ड्राइवर ने बस आड़ी लगाकर जाम लगा दिया रातभर कोई मदद नहीं मिली सुबह करैरा एसडीओपी पहुंचे तो मेडिकल हुआ ड्राइवर के अनुसार टीएसआई मैडम सुमन दीक्षित ने मामला दबाने के लिए हमें 1 लाख रुपए तक का ऑफर दिया और कहा कि पैसे लेकर चुपचाप चले जाओ मंगलवार सुबह 7 बजे जाम खुल सका घटना के बाद चेक पॉइंट पर जांच रोक दी गई |
सिकंदरा आरटीओ चेक पॉइंट प्रभारी सुमन दीक्षित बोलीं – बस का सालाना परमिट नहीं था चालान से बचने के लिए विरोध किया गया इसी दौरान बाहर के अज्ञात लोगों ने षड्यंत्र के तहत बस चालक और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी हमारे स्टाफ ने किसी के साथ मारपीट नहीं की महिला यात्रियों ने घायल के इलाज को लेकर सवाल किया तो मैंने कहा कि इलाज मैं करा दूंगी इसी दौरान एक स्टाफ ने कहा कि वह घटना कराकर 1 लाख रुपए देगा जिसे महिलाओं ने गलत समझ लिया |
करैरा अनुविभाग पुलिस के एसडीओपी आयुष जाखड़ ने कहा – अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जल्द ही आरोपी ज्ञात हो जाएंगे आगे इस तरह के विवाद न हों इसे लेकर आईजी सर और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के बीच चर्चा हुई है परिवहन विभाग व्दारा प्राइवेट लोगों का दाखल रोका जाएगा |
इस घटना से हाइवे पर सफर करने वाले चालको के मन में डर का माहौल बन गया है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उनकी तलाश की जा रही है |
Lok Jung News Online News Portal