Breaking News
Home / पुलिस / भोपाल के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटका 05 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

भोपाल के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटका 05 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया


भोपाल जिले के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में इसरो N सेक्टर में दुर्गा मंदिर के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/05/2026 को शाम 05:46 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अयोध्या नगर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सउनि मोहमद सादिक एवं पायलेट वैभव दुबे ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर,बालक की माँ बालक को ढूँढ़ते हुए मिली। जहाँ बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।

About Saifuddin Saify

Check Also

हमीदिया में शाम 5 बजे के बाद सुनी पुलिस चौकी हवलदार बन रहे बदमाशों की ढाल जनता की जान जोखिम में…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के सबसे व्यस्त हमीदिया अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow