Breaking News
Home / अपराध / भोपाल: कजलीखेड़ा पुलिस ने 2 दिन में नाबालिग को ढूंढकर परिजनों को सौंपा*

भोपाल: कजलीखेड़ा पुलिस ने 2 दिन में नाबालिग को ढूंढकर परिजनों को सौंपा*


 

*भोपाल, 22 मई 2026*
थाना कजलीखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मात्र दो दिन के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।दिनांक 19.05.26 को थाना कजलीखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बच्ची घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने तुरंत प्रकरण क्रमांक 162/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, अति. पुलिस आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त श्री आदेश कानन शुक्ला, अति. पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह अमित एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री आलोक श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की। मोबाइल नंवर की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बच्ची बैरागढ़ स्टेशन के पास मिली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर बच्ची को भगा ले गया था। आरोपी आदतन अपराधी है।

आरोपी उम 30 वर्षीय दिनेश अहिरवार निवासी ग्राम देहगांव खुर्द को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरी. पल्लवी पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, उनि महेश माली, उनि जगदीश रघुवंशी, प्रआर. 2768 देवकिनंदन ओझा, आरक्षक 89 राकेश जाटव एवं आर. 3005 वीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

About Saifuddin Saify

Check Also

कैब चालक की आंखों में मिर्च पावडर फेंक कर चाकू मार बदमाश फरार हुए……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में कानून से बेखौफ बदमशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow