Breaking News
Home / कारोबार / भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: महाकाल इंटरप्राइजेज, रिलायंस रिटेल और सनी इंटरप्राइजेज सहित कई फर्मों पर छापे; ‘

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: महाकाल इंटरप्राइजेज, रिलायंस रिटेल और सनी इंटरप्राइजेज सहित कई फर्मों पर छापे; ‘

भोपाल। राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम की भारी मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर शुरू हुए विशेष दो दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार (29 मई) को संभागीय उड़नदस्ता (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) के प्रभारी श्री पंकज श्रीवास्तव की टीम ने भोपाल के कई इलाकों में ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख होलसेलर्स, रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से नामी ब्रांड्स की आइसक्रीम के कानूनी नमूने भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: महाकाल इंटरप्राइजेज, रिलायंस रिटेल और सनी इंटरप्राइजेज सहित कई फर्मों पर छापे; ‘फ्रोजन डेजर्ट’ के खेल पर नजर
​भोपाल। राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम की भारी मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर शुरू हुए विशेष दो दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार (29 मई) को संभागीय उड़नदस्ता (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) के प्रभारी श्री पंकज श्रीवास्तव की टीम ने भोपाल के कई इलाकों में ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख होलसेलर्स, रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से नामी ब्रांड्स की आइसक्रीम के कानूनी नमूने जब्त किए।
​खाद्य सुरक्षा विभाग की उड़नदस्ता टीम ने भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी:
​महाकाल इंटरप्राइजेज से जे.के. रोड, मीनाल रेजीडेंसी के पास सघन निरीक्षण करते हुए टीम ने हैट्सन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड (तमिलनाडु) द्वारा निर्मित ‘फ्लेवर्ड आइसक्रीम कसाटा स्लाइस’ और ‘फ्लेवर्ड आइसक्रीम पिस्ता टब’ के सैंपल किए।
​रिलायंस रिटेल लिमिटेड कटारा हिल्स की जांच करते हुए टीम ने यहाँ से मशहूर ‘अमूल आइसक्रीम’ के नमूने जब्त किया।
​सनी इंटरप्राइजेज लहारपुर से टीम ने ‘क्वालिटी वॉल्स’ की आइसक्रीम का नमूना लिया।
​आनंद आइसक्रीम और डेयरी प्रोडक्ट्स आनंदपुरा, कोकता, हुजूर इस निर्माण इकाई और डेयरी प्रतिष्ठान पर भी टीम ने दबिश देकर स्टॉक और निर्माण मानकों की बारीकी से जांच की। साफ सफाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 2000 नियम एवं नियम 2011 के शेड्यूल 4 के अनुसार ना पाए जाने पर सुधार हेतु नोटिस दिए। जिनका अनुपालन 14 दिवस के अंदर ना पाए जाने पर संबंधित का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा

​इस पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों का मुख्य फोकस पैकेटों पर लिखे तकनीकी विवरणों (Labeling & Branding) को जांचने पर रहा। दरअसल, गर्मियों में बाजार में बड़े पैमाने पर ‘फ्रोजन डेजर्ट’ (Frozen Dessert) को ‘आइसक्रीम’ बताकर बेचने की शिकायतें आती हैं। किए।
​खाद्य सुरक्षा विभाग की उड़नदस्ता टीम ने भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी:
​महाकाल इंटरप्राइजेज से जे.के. रोड, मीनाल रेजीडेंसी के पास सघन निरीक्षण करते हुए टीम ने हैट्सन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड (तमिलनाडु) द्वारा निर्मित ‘फ्लेवर्ड आइसक्रीम कसाटा स्लाइस’ और ‘फ्लेवर्ड आइसक्रीम पिस्ता टब’ के सैंपल किए।
​रिलायंस रिटेल लिमिटेड कटारा हिल्स की जांच करते हुए टीम ने यहाँ से मशहूर ‘अमूल आइसक्रीम’ के नमूने जब्त किया।
​सनी इंटरप्राइजेज लहारपुर से टीम ने ‘क्वालिटी वॉल्स’ की आइसक्रीम का नमूना लिया।
​आनंद आइसक्रीम और डेयरी प्रोडक्ट्स आनंदपुरा, कोकता, हुजूर इस निर्माण इकाई और डेयरी प्रतिष्ठान पर भी टीम ने दबिश देकर स्टॉक और निर्माण मानकों की बारीकी से जांच की। साफ सफाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 2000 नियम एवं नियम 2011 के शेड्यूल 4 के अनुसार ना पाए जाने पर सुधार हेतु नोटिस दिए। जिनका अनुपालन 14 दिवस के अंदर ना पाए जाने पर संबंधित का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा

​इस पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों का मुख्य फोकस पैकेटों पर लिखे तकनीकी विवरणों (Labeling & Branding) को जांचने पर रहा। दरअसल, गर्मियों में बाजार में बड़े पैमाने पर ‘फ्रोजन डेजर्ट’ (Frozen Dessert) को ‘आइसक्रीम’ बताकर बेचने की शिकायतें आती हैं।

About Saifuddin Saify

Check Also

ब्रांडेड तेल की नकल करने वाले माफिया प्रशासन के हत्थे चढ़े 20 लाख का माल जब्त कर बिक्री पर लगाई रोक……..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल / ( कशिश मालवीय )मंडीदीप बाजार में आम जनता की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow