मुरैना / मुरैना पुलिस फिर एक बार सवालों के घेरे में है। अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो पुलिस के डर से छिपता फिरता है लेकिन यहां कहानी इसके बिलकुल उलट है पुलिस महकमे में उस समय हलचल पैदा हो गई जब जौरा टीआई को अपने कंधे पर बैठने वाला आरोपी अब संबलगढ़ टीआई के जन्मदिन पर फूल लेकर पहुंचा | 27 फरवरी को टीआई परमार सरकारी काम से जौरा थाने गई थीं यहां पर टीआई शुक्ला ने उनके लिए केक मंगाया था इस दौरान लवकुश शर्मा थाने में मौजूद था और उसने भी लगे हाथ टीआई परमार को पुष्प भेंट किए थे गौरतलब है कि जौरा टीआई दर्शन शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बाइक चोर लवकुश शर्मा उनको कंधे पर उठाए हुए था यह वीडियो 28 फरवरी को टीआई शर्मा के जन्मदिन के मौके का था मामला सामने आने के बाद टीआई शर्मा को सस्पेंड किया जा चुका है |
जो नया मामला सामने आया है उसके अनुसार निवास गांव के स्कूल में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में टीआई सबलगढ़ राजकुमारी परमार को जौरा थाने भेजा गया था यहां उन्हें पीड़ित महिलाओं का बयान लेना था इस दिन टीआई परमार का जन्मदिन था थाना प्रभारी जौरा दर्शन शुक्ला ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक और माला मंगवाई टीआई शुक्ला की मौजूदगी में बाइक चोर लवकुश शर्मा थाने के स्टाफ के साथ मौजूद था और उसने बकायदा टीआई परमार को पुष्प भेंट किए परमार को चोर लवकुश व्दारा पुष्प भेंट करने की तस्वीर निकल कर सामने आई है इससे जाहिर हो रहा है कि लवकुश शर्मा का जौरा थाने में आना – जाना था और सब को उसके बारे में पूरी जानकारी थी |
सबलगढ़ टीआई राजकुमारी परमार ने कहा – टीआई शुक्ला मेरे बैचमेट हैं 27 फरवरी को मेरा जन्मदिन था और मैं जौरा में दो महिलाओं के बयान लेने के लिए गई थी टीआई शुक्ला और स्टाफ ने मेरे लिए केक मंगवाया था उस दौरान एक व्यक्ति ने मुझे पुष्प भेंट किए थे मुझे तस्वीर वायरल होने के बाद पता चला है कि वह बाइक चोर लवकुश था जो मुझे उस दिन जौरा थाने में मिला था |
Lok Jung News Online News Portal