भोपाल ( नेहा शेख )हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज में घर के सामने नाली और कीचड़ के पास पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कीचड़ के छींटें मकान की दीवार पर उछालने पर माँ सुनीता ने युवकों को थोड़ी दूर जाकर पटाखे चलाने की सलाह दी, जिस पर वे गाली-गलौच और बहस करने लगे। माँ के साथ बदसलूकी होती देख 25 वर्षीय अनिकेत खटीक विरोध करने पहुंचा आरोपियों ने सुनीता पर चाकू से तीन वार किए, जिन्हे बचाने में आए अनिकेत की कमर पर भी ताबड़तोड़ दो वार किए गए।
गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती अनिकेत ने सोमवार तड़के 5 बजे अंतिम सांस ली। अनिकेत के परिवार में एक बड़ा भाई अभिषेक और एक बहन है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप जाने पर गुस्साए रिशतेदारों और स्थानीय निवासियों ने सोमवार दोपहर हनुमानगंज थाने के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी और आरोपियों के मकान ढहाने की मांग की।
पड़ोस के युवकों पर आरोप और वीडियों वायरल: वारदात में पड़ोस में रहने वाले अमन, आदित्य और प्रेम पर हमले का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आतिशबाज़ी के दौरान विवाद बढ़ाने के लिए बाहरी लड़कों को भी बुला लिया था परिजनो का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन टीम करीब 45 मिनट कि देरी से मौके पर पहुंची। घटना से जुड़े दो वीडियों सामने आए है, एक में युवकों के बीच हाथापाई दिख रही है और दूसरे में भगदड़ का माहौल है।
पुलिस की कार्रवाई: हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार हत्या का केस दर्ज कर संदिन्धों को हिरासत में ले लिया गया है और आतिशबाज़ी के विवाद समेत सभी पहलुओ पर तफ़्तीश की जा रही है।
Lok Jung News Online News Portal