Breaking News
Home / न्यूज़ / शिक्षा उपकर के नाम पर जुटाए 183 करोड़, लेकिन स्कूलों के विकास पर खर्च हुए मात्र 16.63 करोड़, 166 करोड़ का हिसाब गायब

शिक्षा उपकर के नाम पर जुटाए 183 करोड़, लेकिन स्कूलों के विकास पर खर्च हुए मात्र 16.63 करोड़, 166 करोड़ का हिसाब गायब


भोपाल:( नेहा शेख ) नगर निगम द्वारा शहरवासियों से शिक्षा उपकर के रूप में 183 करोड़ रुपये वसूल किए गए, लेकिन स्कूलों के विकास और मरम्म्त पर केवल 16.63 करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके शेष 166 करोड़ रुपये की राशि कहाँ गई? और इसका उपयोग किस मद में हुआ, इसका कोई ब्योरा निगम के पास उपलब्ध नहीं हैं। राजस्व शाखा ने उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत रिपोर्ट में स्पष्ट किया है की वसूली गई राशि का हिसाब किताब उनके पास नहीं है। साथ ही, उन्होंने निजी स्कूलो से मिलने वाले उपकर का ब्योरा देने से भी मना कर दिया

इस मुद्दे पर वार्ड 46 के पार्षद योगेंद्र सिंह बंटी चौहान ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब परिषद के गठन को दो साल हो चुके हैं, तब भी शिक्षा उपकर के उपयोग का पारदर्शी ब्योरा पेश नहीं किया गया है। जनता से वसूले गए कर का सही हिसाब देना निगम का कर्तव्य है।

भूमि कि अनुउपलब्धता के बाद भी 10 करोड़ रुपये क बजट स्वीकृति

दौलतपुर की 4.82 एकड़ जमीन नई स्कूल बिल्डिंग के लिए 4.95 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए थे, लेकिन भूमि नियमन न होने के कारण निर्माण कार्य रुक गया।

प्राथमिक स्कूल जहांगीराबाद: 18 कमरे बनाने हेतु 27 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन भूमि स्वीकृत न होने से निर्माण अटक गया।

अन्य लंबित कार्य: भूमि पूजन होने के बाद भी कई स्थानों पर काम रुक गया। इनमें छोला बैरसिया रोड(3.95 करोड़) और शाहजहाँनाबाद (1.28 करोड़) के स्कूल भवन शामिल हैं।

2.28 करोड़ के कार्य जारी

वार्ड 36 से 46 तक के वार्षिक रखरखाव के तहत स्कूलों मे नल, खिड़की, पेंट और बाउंड्रीवॉल मरम्मत के 1.28 करोड़ रूपये के काम चल रहे हैं। वहीं, 16.63 करोड़ रूपये के पुराने स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण कर अप्रारंभ कार्यों को निरस्त किया गया और 2.28 करोड़ रूपये की राशि बचाई गई।

राजस्व शाखा का कहना है कि उनका काम केवल टैक्स एकत्र कर नागरिक कोष में जमा करना है। राशि का खर्च और निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है, इसलिए खर्च क विवरण उनके पास उपलब्ध नहीं हैं।

निगम प्रशासन को देने होंगे इन मुख्य प्रश्नो के उत्तर:

जब भूमि उपलब्ध नहीं थी, तो 10 करोड़ रूपये का बजट क्यो जारी किया गया?

स्कूलों कि जीर्ण शीर्ण स्थिति के बावजूद वसूले गए 183 करोड़ रूपये में से केवल 16.63 करोड़ रूपये ही क्यों खर्च हुए?

शेष 166 करोड़ रूपये की राशि कहाँ और किस मद में उपयोग की गई?

शैक्षणिक संस्थानों के सुधार में ही लगेगा टेक्स का पैसा

एमआईसी सदस्य रामप्रकाश अहिरवार ने कहा की पार्षद के सवाल के बाद खर्च की विस्तृत समीक्षा कराई जा रही हैं। शिक्षा उपकर की राशि का उपयोग केवल स्कूलों की व्यवस्था व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में किया गया जाएगा। आवशयकता के अनुसार नए निर्माण और विकास कार्य तुरंत स्वीकृति किए जाएगे।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

मिलावट का बड़ा खुलासा जांच में फेल निकला पंजाब डेयरी का पनीर और बॉम्बे डेयरी का घी

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल: ( नेहा शेख ) राजधानी के विभिन्न हिस्सों से लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow