Breaking News
Home / न्यूज़ / औद्दोगिक क्षेत्र में केमिकल युक्त कचरा जलने से हजारों की आबादी परेशान |

औद्दोगिक क्षेत्र में केमिकल युक्त कचरा जलने से हजारों की आबादी परेशान |


भोपाल : गोविंदपुरा औद्दोगिक क्षेत्र में वार्ड नंबर 70 एवं 71 के बीच की खाली जमीन पर जहरीला कचरा जलाया जा रहा है | यहां कारो-वर्कशॉप से निकालने वाला फ्यूल फिल्टर्स, काचो पर लगने वाली पुरानी फिल्म, प्लास्टिक की चादर की कतरन, सहित कई तरह का केमिकल्स वेस्ट मनमाने तरीके से जलाया जा रहा है | रात के अंधेरे में यहां खतरनाक कचरा जलाया जाता है | यहां टेक्सला ट्रांसफार्मर फैक्ट्री व प्राइवेट बिजली कॉलोनी गोविंदपुरा के बीच स्थित पॉइंट पर आरसीसी रोड के किनारे पर ही इंडस्ट्रियल वेस्ट जलाया जा रहा है | इस जगह के सामने ही विद्दुत वितरण कंपनी का हॉस्टल भी है हवा का रुख जब नार्थ ईस्ट होता है तो इस जहरीले घातक धुएँ से प्राइवेट बिजली कॉलोनी व विद्दुत मंडल की बिजली कॉलोनी तक पहुंचता है जिसके चलते दो हज़ार की आबादी परेशान है | गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल युक्त कचरा एवं टायर जलाया जा रहा है | यहां बिजली नगर प्राइवेट कॉलोनी सहित आसपास के दो हज़ार लोगों को परेशानी हो रही है | लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकला है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

ब्लैकलिस्टेड ‘एजाइल सिक्युरिटी’ को सौंप दी हमीदिया अस्पताल और पुरातत्व संग्रहालय की सुरक्षा। हजारों मरीजों की जान और करोड़ों की धरोहर खतरे में। जवाब कौन देगा?

🔊 पोस्ट को सुनें ब्लैकलिस्टेड ‘एजाइल सिक्युरिटी’ को सौंप दी हमीदिया अस्पताल और पुरातत्व संग्रहालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow