Breaking News
Home / स्वास्थ / मेडी स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने वाले कर्मचारी को बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखने वाले संचालक पर केस दर्ज |

मेडी स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने वाले कर्मचारी को बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखने वाले संचालक पर केस दर्ज |


भोपाल : 27/12/2024 : 19 दिसंबर को अरेरा हिल्स इलाक़े में मेडी स्कैन एम आर आई सेंटर में   एक कर्मचारी विशाल ठाकुर का कारनामा उजागर हुआ था | वह महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया था | सेंटर के चेंजिंग रूम की सीलिंग में मोबाइल छिपाकर आरोपी यह वीडियो बना रहा था | आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं के अश्लील वीडियो सामने आए हैं | पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सीलिंग पर थर्माकोल टूटा देख उसे मोबाइल रखने का आइडिया आया था | 25 वर्षीय विशाल ठाकुर अयोध्या का रहने वाला है, 3 साल पहले काम की तलाश में भोपाल आया था | यहाँ उसकी बहन और जीजा रहते हैं, यहाँ विशाल ने मेट्रो में गार्ड की नौकरी की, तीन महीने पहले ही उसे सेंटर में रखा गया था | बस गलती यह हुई कि उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया काम देने से पहले और इसकी ही सज़ा संचालक प्रशांत शर्मा को मिली है | संचालक प्रशांत शर्मा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है | पुलिस ने प्रशांत से जवाब मांगा था तो उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि कर्मचारी को रखने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

जिला अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कमी मरीजों का इलाज प्रभावित तीन माह पहले का ऑर्डर अब तक सप्लाई नहीं….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के जिला अस्पतालों में जीवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow