Breaking News
Home / खास खबरे / मेट्रो खुदाई के चलते रेड सी प्लाजा और होटल राजश्री की नींव पर असर देख बड़ी प्रशासन की चिंता हो सकती है इमारतें खाली

मेट्रो खुदाई के चलते रेड सी प्लाजा और होटल राजश्री की नींव पर असर देख बड़ी प्रशासन की चिंता हो सकती है इमारतें खाली


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार अब पुरानी इमारतों के लिए डर का कारण बनने लगी है खुदाई के चलते जमीन धंसने और दीवारों में दरारें आने के कारण हादसे की आशंका पैदा होने पर सुरक्षा मानकों को देखते हुए प्रशासन रेड सी प्लाजा और होटल राजश्री को खाली कराने का सख्त कदम उठा सकता है |

मेट्रो निर्माण एजेंसी के सर्वे में सामने आया है कि दोनों भवन काफी पुराने हैं और इनमें कई जगह दरारें हैं 24 मीटर गहराई पर चल रही टनलिंग के दौरान होने वाले कंपन से इन इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका है इसी के चलते मेट्रो प्रबंधन ने नगर निगम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है अब नगर निगम इन भवनों का अपना स्वतंत्र सर्वे करेगा यदि जांच में भी इमारतें असुरक्षित पाई जाती हैं तो इन्हें खाली कराने के साथ आगे ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया जा सकता है नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के अनुसार मेट्रो प्रबंधन का पत्र मिला है और निगम की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है कोशिश है कि निर्माण कार्य बिना बाधा तय समय पर पूरा हो बता दें कि इधर , मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत टनल बोरिंग मशीन से खुदाई का काम शुरू हो चुका है |

मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि इतने बड़े दो भवनों को जर्जर घोषित करने कि प्रक्रिया करीब 11 महीने पहले शुरू हुई थी जब डीपीआर बनी तो उसमें अंडरग्राउंड स्टेशन का अलाइनमेंट तय हुआ जिसके जरिए रूट फाइनल किया गया था वर्ष 2024 में निर्माण एजेंसी तय की गई जिसके बाद उसने रूट में भवनों का बिल्डिंग कंडीशन सर्वे शुरू किया सर्वे 11 महीने पहले पूरा हुआ दो महीने पहले निगम को पत्र लिखा जा चुका |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

कोर्ट मेँ वकील पर सारेआम हमला जब न्याय के मंदिर में वकील ही सुरक्षित नहीं है , तो आम जनता का क्या होगा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) अदालत की सुरक्षा और कानून के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow