Breaking News
Home / अपराध / पारिवारिक विवाद के चलते जमीन नपती के दौरान अफसर की कार पर पथराव करने वालों पर केस दर्ज |

पारिवारिक विवाद के चलते जमीन नपती के दौरान अफसर की कार पर पथराव करने वालों पर केस दर्ज |


भोपाल : 30/12/2024 :  बरखेड़ा सालम में हुए विवाद की मुख्य वजह का खुलासा हो गया है |   दरअसल, स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के पुत्र शशांक सिंह और दामाद गगन गुप्ता के नाम पर वर्ष 2022 में बरखेड़ा सालम में जमीन खरीदी गई थी | ये जमीन बरखेड़ा सालम गांव के सरकारी नाले के पास है | इसमें से 1.30 एकड़ जमीन शशांक सिंह और 1.23 एकड़ जमीन गगन गुप्ता के नाम पर सुमेर सिंह से ली गई थी | सुमेर सिंह का जमीन को लेकर परिवार के ही शिवनारायण से विवाद चल रहा है | ये विवाद खसरा नंबर को लेकर है इसका प्रकरण एसडीएम कोर्ट में है | इसी बीच सुमेर सिंह के परिवार के रमेश सिंह और गगन गुप्ता ने आपस में ज़मीनों की अदला – बदली कर ली | रमेश और सुमेर चाचा-भतीजे हैं, रमेश सिंह की सड़क किनारे जमीन है जिस जमीन की अदला बदली की गई वो रमेश सिंह के परिवार के शिवनारायण के कब्जे में है | बंटान और जमीन की मौजूदा स्थिति को लेकर रमेश और शिवनारायण के बीच का विवाद तहसील में भी चल रहा है | इसी विवाद के चलते नपती के विरोध में उतरे गांववालों ने डीजी शैलेष सिंह के दामाद गगन गुप्ता की सरकारी कार पर पथराव कर दिया था | इस दौरान एक महिला मंजु ठाकुर ने जहर खा लिया था अब उसकी हालत ठीक है | पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow