Breaking News
Home / खास खबरे / मनमोहन जी को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई सरकार ने उनका स्मारक दिल्ली में बनाने की घोषणा की |

मनमोहन जी को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई सरकार ने उनका स्मारक दिल्ली में बनाने की घोषणा की |


नई दिल्ली : 28/12/2024 : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था वह 92 साल के थे | मनमोहन सिंह को शुक्रवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने पूर्व पीएम के आवास पर पहुँचकर नम आंखों से दी अंतिम विदाई | इस बीच उनके स्मारक को लेकर विवाद शुरू हो गया | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन सके | हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा, अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट पर होगा | देर रात सरकार ने कहा, पूर्व पीएम का स्मारक दिल्ली में बनेगा इसके लिए उचित जगह तलाशी जाएगी और ट्रस्ट बनेगा | गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में खरगे और पूर्व पीएम के परिवार को सूचित कर दिया था | इस बीच कांग्रेस ने कहा डॉ. सिंह की पार्थिव देह पार्टी मुख्यालय लाई जाएगी | सुबह 9:30 बजे वहीं से अंतिम यात्रा निकलेगी |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow