Breaking News
Home / अपराध / फांसी लगाकर नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप |

फांसी लगाकर नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप |


भोपाल : 30/12/2024 :  लालघाटी स्थित जैन कॉलोनी में रहने वाले अक्षय दुबे की शादी छतरपुर निवासी आरती दुबे से आठ महीने पहले हुई थी | 24 वर्षीय आरती ने इंग्लिश से एमए किया था | आरती 6 बहनों में पांचवें नंबर की थी | मायके वालों ने शादी में 15 लाख रु. कैश दिए थे ससुराल वालों ने 20 लाख रु. की मांग रखी थी 5 लाख रु. कुछ समय बाद देने की बात तय हुई थी | इसे लेकर आरती को ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे | गुरुवार रात  आरती की बात आखिरी बार छोटी बहन से फोन पर हुई थी, तब उसने बताया था कि तेरे जीजा बहुत परेशान कर रहे हैं | उसके बाद उसके पिता से बात हुई तो उन्होने कहा कि रात गुजार लो सुबह हम तुम्हें ले जाएंगे | लेकिन शुक्रवार सुबह परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली | उसका शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला | भोपाल आए मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है | महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा | पीएम के बाद मर्चुरी पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए शव ले जाने को लेकर दोनों में तनातनी हुई | परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, इधर ससुरालियों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है |बयान और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

धोखाधड़ी के आरोप में आईओसीएल तत्कालीन सहायक प्रबंधक को सीबीआई कोर्ट ने दस हजार जुर्माना और तीन साल की सजा सुनाई

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) आरोपी ने इंडियन ऑयल कॉपोरेशन लिमिटेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow