Breaking News
Home / कारोबार / अस्थाई परमिट पर चल रहीं राजधानी की 50 से अधिक बसों सहित 3 हज़ार यात्री बसों के संचालन पर रोक |

अस्थाई परमिट पर चल रहीं राजधानी की 50 से अधिक बसों सहित 3 हज़ार यात्री बसों के संचालन पर रोक |


भोपाल : 04/01/2025 : गौरतलब है कि भोपाल से इंदौर, बैतूल, रायसेन और विदिशा आदि शहरों के लिए हर रोज 600 से अधिक बसों का संचालन होता है | इनमें से 15 से 20 प्रतिशत बसें अस्थाई परमिट नहीं बनने से खड़ी हो गई हैं | कुछ बसों के परमिट हाल के दिनों में ही बने हैं, वे दो से चार महीने तक चलेंगी | अभी तो बहुत ज़्यादा परेशानी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ेगी | क्योंकि, राजधानी की 50 से अधिक बसों सहित करीब 3 हज़ार यात्री बसों के अस्थायी परमिट पर रोक लगा दी गई है | नई व्यवस्था में अब वास्तविक अस्थायी जरूरत होने पर ही बसों को अस्थायी परमिट जारी किए जाएंगे | जो बसें लंबे समय से अस्थायी परमिट लेकर यात्री बसों के तौर पर चल रही हैं, उनका संचालन अब नहीं हो पाएगा | वर्तमान में प्रदेश में स्थाई परमिट पांच साल के लिए और अस्थायी परमिट अधिकतम चार महीने के लिए जारी किए जाते हैं | अब यात्री बसों के अस्थायी परमिट पर रोक लग गई है, तो बारात और पिकनिक के नाम पर अस्थायी परमिट लेना शुरू कर दिया है | हालांकि, इस तरह से बसों का संचालन पूरी तरह से अवैध माना जाएगा |

About Saifuddin Saify

Check Also

बाबा रामदेव पर मेहरबान सरकार पतंजलि ग्रुप को 432 एकड़ जमीन आवंटित पतंजलि को छह महीने में बताई होगी निवेश की प्रगति |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 27/02/2025 : गौरतलब है कि 24-25 फरवरी को शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow