भोपाल : 06/01/2025 : प्रदेश में तीन बीमा अस्पतालों के लिए 48 करोड़ में उपकरण और दवा खरीदी में गड़बड़ी सामने आने के बावजूद तीन साल गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है | गौरतलब है कि 2015-16 में भोपाल, देवास, ग्वालियर के बीमा अस्पतालों के लिए उपकरणों और दवाओं की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई थीं | हालांकि खरीदी की अनुमति ईएसआईसी के रीज़नल ऑफिस इंदौर से ही दी गई थी | बाद में इसके खिलाफ शिकायत कर आरोप लगाए गए कि संचालक और उप संचालक ने वित्तीय अनुमोदन के बिना ही उपकरणों की खरीदी की, लोकायुक्त ने यह मामला ईओडब्ल्यू भोपाल को सौंप दिया था | वहां से शिकायत ईओडब्ल्यू इंदौर को भेज दी गई | ईओडब्ल्यू ने 2022 में डॉ. प्रकाश तारे के बयान दर्ज किए लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं की गई | डॉ. तारे ने यह मामला सीएम से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक में उठाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई | उनका आरोप है कि जानबूझकर इस मामले को दबाया जा रहा है | सीएम हेल्पलाइन में मामला जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने विभागीय जांच के लिए कहा था, लेकिन वह भी शुरू नहीं की गई | इतनी गड़बड़ियां उजागर होने के बाद भी अब तक कार्यवाही न होना सवाल खड़े करता है |
Home / स्वास्थ / 48 करोड़ में उपकरण और दवा खरीदी में गड़बड़ी उजागर होने के बाद भी बीमा अस्पतालों पर कार्यवाही में देरी |
Check Also
जिला अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कमी मरीजों का इलाज प्रभावित तीन माह पहले का ऑर्डर अब तक सप्लाई नहीं….
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के जिला अस्पतालों में जीवन …
Lok Jung News Online News Portal