भोपाल : 13/02/2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य श्री दयानंद कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना की है |
Lok Jung News Online News Portal