भोपाल ( कशिश मालवीय ) सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान करें | जाए | इसका भी ध्यान रखें | यह निर्देश सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए |
कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता के संग अभियान की शुरुआत हो गई है | आठ अगस्त तक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे | नौ से 12 अगस्त तक तिरंगा रैलियां निकलेंगी | वहीं , 13 से 15 अगस्त तक ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे | प्रथम चरण 8 अगस्त तक जिले में देशभक्ति के वातावरण और तिरंग पर केंद्रित सार्वजनिक कार्यक्रम , प्रदर्शन , रंगोली , तिरंगा सजावट और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी | इस काम को जिपं सीईओ , डीईओ और नगर निगम अफसर करेंगे | दूसरे चरण 9 से 12 अगस्त तक जिले में तिरंगा रैली और मानव श्रंखला का आयोजन किया जाएगा | तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा | जिसमें घर और वाहनों पर तिरंगे फहराना , तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड किए जाएंगे | कलेक्टर ने कहा कि इसमें लापरवाही और ढिलाइ बर्दाश्त नहीं होगी |