Breaking News
Home / कारोबार / स्मार्ट मीटर को लेकर जनता विरोध जता रही थी और वहीं अधिकारी स्मार्ट मीटर की तारीफ के पुल बांध रहे थे

स्मार्ट मीटर को लेकर जनता विरोध जता रही थी और वहीं अधिकारी स्मार्ट मीटर की तारीफ के पुल बांध रहे थे


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में सोमवार को मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के अधिकारी स्मार्ट कार्यशाला में मीटर की खूबियां गिना रहे थे | वहीं , शहर में कई जगह स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे |

कंपनी के जनरल मैनेजर सीके पवार और अन्य अधिकारियों ने मीडिया को स्मार्ट मीटर की खासियत बताई | उन्होंने  कहा कि उपभोक्ताओं के हित में कई भ्रांतियां दूर करना जरूरी है | दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेकंड स्टॉप स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया | उन्होंने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर ऐसी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे हैं , जिसके अधिकारी पाकिस्तानी मूल के हैं | स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर 20% छूट दी जा रही है स्मार्ट मीटर से स्वत: सटीक रीडिंग होती है , मानवीय गड़बड़ी की संभावना नहीं | उपभोक्ता दैनिक साप्ताहिक , मासिक खपत और बिल का अनुमान देख सकते हैं | जीएम बीबीएस परिहार के अनुसार सीएम हेल्पलाइन में आई 547 शिकायतों में किसी भी में गड़बड़ी नहीं मिली |

कोटरा सुल्तानाबाद में स्थानीय रहवासियों ने बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन किया | उन्होंने कहा कि हमें स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना , क्योंकि यह तेज चल रहे हैं , उन्होंने बढ़े हुए बिल भी बताए |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

चाइना मांझे की चपेट में आने से कॉलेज छात्र के गले 6 इंच लंबा कट , पुलिस की कार्यवाही के बावजूद बिक्री अब भी जारी…

🔊 पोस्ट को सुनें उज्जैन / मध्यप्रदेश उज्जैन के फ्रीगंज में जीरो पाइंट ब्रिज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow