Breaking News
Home / घोटाला / बी पी एल कार्ड धारी में जीएसटी चुकाने वाले और कंपनी संचालक तक पाए जा रहे है

बी पी एल कार्ड धारी में जीएसटी चुकाने वाले और कंपनी संचालक तक पाए जा रहे है


भोपाल , ( कशिश मालवीय )भोपाल जिले में पहली बार बीपीएल सूची में दर्ज 10 हजार लोगों को नोटिस देकर उनका जवाब लिया गया | इसमें 50 फीसदी यानी करीब 5 हजार लोगों के जबाव आ चुके हैं | इसमें से 40 फीसदी लोग अपात्र मिले हैं , फिर भी उन्होंने सालों से बीपीएल  सूची में नाम दर्ज कराकर राशन लिया जा रहा है | चौकने की  बात ये है कि 10 हजार लोगों में से 5 हजार लोगों के जवाब खाद्द विभाग के अफसरों के सामने पेश कर दिया गया है | जबकि 5 हजार के जवाब आना बाकी हैं | जिन लोगों ने अपना जवाब पेश किया है , उनमें से अधिक लोगों ने अपने आप को बेगुनाह बताया है | जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि जिले में पहली बार बीपीएल सूची में दर्ज करीब 10 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं | इनमें सालाना 6 लाख रुपए से ज्यादा आय वाले , 25 लाख से अधिक टर्नओवर वाले जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी और कंपनियों में डायरेक्टर पदस्थ लोग शामिल हैं | भोपाल में 3.42 लाख लोगों के डोर – टू – डोर वेरिफिकेशन में यह खुसाला हुआ है | प्रदेश में ऐसे 1.61 लाख लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं |

खाद्द विभाग के अधिकाररियों ने बताया कि केंद्र ने बीपीएल धाराओं का डाटा भेजा था , जिसमें 6 लाख आय वाले , जीएसटी चुकाने वाले , कंपनी संचालक समेत 4 कैटेगरी के लोग शामिल थे | इसके तहत 3.42 लाख लोगों का सर्वे हुआ तो कई जगह गड़बड़ी दिखी और बाद में 10 हजार से अधिक संदिग्ध पात्रों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं | नोटिस मिलने के 15 दिन में जवाब देना होगा | जवाब न मिलने पर नाम काटने के साथ कार्रवाई भी होगी | जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सभी इंस्पेक्टरों को नोटिस बांटने के काम में लगाया गया है |

 

 

 

 

About Saifuddin Saify

Check Also

शिक्षा विभाग के अफसरों ने मिलीभगत कर फर्जी खाते में किए मजदूर बच्चों के भोजन व्यवस्था के 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मजदूर परिवार के बच्चों की अच्छी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow