भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विभाग में लाखों के खरीदी में हेराफेरी के मामले में एक अफसर का नाम सामने आया है , भ्राष्टाचार का खुलासा स्पष्ट होने के बाद निगम प्रबंधन ने कड़ा एक्शन लेते हुए विवेक जूड को जीएम ऑपरेशन पद से निलंबित किया गया है | जारी आदेश के अनुसार इंदौर के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय श्रीवास्तव को महाप्रबंधक ( चालन ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है , वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ यह दायित्व अलग आदेश तक निभाते रहेंगे | वहीं एमपीटी के एमडी इलैयाराजा का कहना कि कुछ समय पहले जीएम ऑपरेशन रिटायर हो चुके हैं, तो विवेक जूड को अतिरिक्त प्रभार दिया था , वे बहुत सारी चीजों पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे , इसलिए विवेक जूड को निलंबित किया गया है | रही बात विंड एंड वेव्स खरीदी मामले की तो इसमें अब एफआईआर दर्ज की जा चुकी है , अब आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी |
एमपीटी में इस कार्रवाई के बाद चर्चा है कि प्रबंधन अब पूरे प्रकरण की विस्र्तत जांच करवा सकता है , माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारी जांच के दायरे में आ सकते हैं | इस घोटाले का असर पर्यटन निगम की अन्य इकाइयों की कार्यप्रणाली पर भी पद सकता है , क्योंकि यह पहला मामला नहीं है जो खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठे हों | उधर , निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरनाथ सिंह दंडोतिया की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है |
पर्यटन निगम में रीवा रीजनल टूरिज़्म कॉन्क्लेब के दौरान हुए कथित 42 लाख के बिल घोटाले पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल और भी गंभीर हो गए हैं | विंध्य रिट्रीट प्रबंधक की आपत्तियों और लगातार भेजे गए पत्रों के बावजूद न ही जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब – तलब किया गया , सबसे चिंताजनक बात यह है कि क्षेत्रीय प्रबंधक , डीजीएम , कॉर्पोरेट शेफ और तत्कालीन जीएम ( ऑपरेशन ) के बीच हुए पत्राचार में नियमों का उल्लंघन कर छोटे – छोटे बिल बनाकर भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है |
Lok Jung News Online News Portal