Breaking News
Home / अपराध / अपराध और दुष्कर्म के मामलों में मप्र कहीं तीसरे तो कहीं चौथे नंबर पर रहा

अपराध और दुष्कर्म के मामलों में मप्र कहीं तीसरे तो कहीं चौथे नंबर पर रहा


भोपाल ( कशिश मालवीय ) वर्ष 2023 में देश में दर्ज दुष्कर्म गंभीर अपराधों के सर्वाधिक मामलों में मध्यप्रदेश कहीं तीसरे तो कहीं चौथे नंबर पर रहा | यहां 2500 से अधिक केस दर्ज किए गए | कुछ में स्थिति सुधरी है तो कुछ अपराधों में लगातार बिगड़ती जा रही है | दुष्कर्म की सर्वाधिक 5,078 घटनाएं राजस्थान और इसके बाद 3,516 उत्तरप्रदेश में दर्ज की गई हैं  यहां जानकारी नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ( एनसीआरबी ) की 2023 की रिपोर्ट में सामने आई है |

अनुसूचित जनजाति ( एसटी ) के विरुद्ध होने वाले अपराधों में प्रदेश की स्थिति सुधरी है , फिर सर्वाधिक संख्या की द्रष्टि से दूसरे नंबर पर है | यहां इनके विरुद्ध अपराध के 2,858 मामले दर्ज किए गए , जबकि 2022 में यह संख्या 2,979 थी | इस वर्ग के विरुद्ध सर्वाधिक मणिपुर में दर्ज किए गए हैं | ह्त्या की सबसे अधिक घटनाओं में प्रदेश चौथे स्थान पर है वर्ष 2023 में 1,832 लोगों की हत्या हुई है |

दरअसल , हत्या के सर्वाधिक 3,206 मामले उत्तरप्रदेश में दर्ज किए गए हैं | यहां जरूर है कि प्रदेश में हत्या के मामले पिछले वर्षों की तुलना में कम हुए हैं वर्ष 2021 में 2,034 और 2022 में 1,978 लोगों की हत्या हुई थी |

2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तरप्रदेश , महाराष्ट्र , राजस्थान और पश्चिम बंगाल के बाद मप्र पांचवे स्थान पर है | उत्तरप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा 66,381 मामले दर्ज किए गए , उसके बाद महाराष्ट्र में 47,101 , राजस्थान में 45,450 , बंगाल में 43,691 और माधप्रदेश में 32,342 मामले पंजीबद्ध किए गए | प्रदेश में 15,662 लोगों ने खुदकुशी की इसमें महाराष्ट्र ( 22,687) और तमिलनाडु ( 19,483 के बाद मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है |

About Saifuddin Saify

Check Also

कोर्ट ने सुनाई सजा तो डिप्टी कमिश्नर डेढ़ माह पहले से हुए फरार पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश आबकारी विभाग के रिटायर्ड डिप्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow