Breaking News
Home / शिक्षा / अभिभावक ने शिक्षकों की बीएलओ में डयूटी न लागने की मांग की….

अभिभावक ने शिक्षकों की बीएलओ में डयूटी न लागने की मांग की….


भोपाल ( कशिश मालवीय )  चार महीने बाद 10वीं , 12वीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षा होने वाली है | वहीं हजारों शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटि लगा दी गई है | प्रदेश के लगभग हर अभिभावक को यह चिंता सता रही है , बच्चे पास होंगे या कहीं अटक तो नहीं जाएंगे | यदि पास हुए भी तो कठिन विषयों में अच्छे अंक मिलिंगे या नहीं ?

ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब गणित , अंग्रेजी , भौतिकी व रसायन शास्त्र जैसे कठिन विषयों को पढ़ाने वाले 2000 शिक्षकों को बीएलओ का जिम्मा दे दिया | कई स्कूलों में तालाबंदी की नौबत बन गई है | यह हाल अब है जब पहले 60 से 70 हजार शिक्षकों की कमी है और चार महीने बाद फरवरी – मार्च 2026 में बोर्ड परीक्षाएं हैं | जबकि लोक शिक्षण आयुक्त ने कठिन विषयों के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटि से बाहर रखने के निर्देश 27 सितंबर को जारी तो किए लेकिन इसका पालन होता नहीं देख रहा |

बुरहानपुर के तिलक वार्ड – 1 में मेन मराठी – हिन्दी प्राथमिक स्कूल है | इसमें 70 बच्चे दर्ज है , जिन्हें दो शिक्षका सारिका शाह व विद्दा देशपांडे पढ़ाती हैं | इनकी ड्यूटि बीएलओ में लगा दी और इन्हें एसडीएम कार्यालय तलब किया | स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक नहीं थे | इसलिए इन्होंने गेट पर लिखा कि स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेगा | अभिभावक ने शिक्षकों की ड्यूटि न लागने की मांग की |

छतरपुर के उत्क्रष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल – 01 में 3600 बच्चे हैं | यहां के 14 शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटि में लगाया है | अंग्रेजी विषय के शिक्षक रामप्रकाश बाजपेयी , गणित उमा , शिक्षक मोहम्मद राशिद अली , भौतिकी के आरबी पटेल भी शामिल हैं | बच्चों के लिए ये तीनों ही विषय कठिन माने जाते हैं , जिनमें ज़्यादातर बच्चे अटकते हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 32 बच्चे फेल दो माह चक्कर कटवाए तीन माह बाद उन्हें कॉपी मिली तो पता चला कि कॉपी चेक ही नहीं की गई

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल (कशिश मालवीय) बरकतउल्ला विश्वविद्दालय ( बीयू ) में अब एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow