सीहोर / मध्यप्रदेश राजधानी के सीहोर जिला ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट मार्टिन स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा नहीं करने वाले बच्चों को ऐसी कड़ाके की ठंड में कपड़े उतरवाकर बाहर खड़ा रखा बच्चों की बिना कपड़ो की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर सामने आई वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया इस मामले में सीहोर के डीईओ संजय तोमर ने बताया कि जवाब से असंतुष्ट होकर स्कूल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया इसके अलावा प्रिंसिपल समरीन खान ड्राइवर सीबू जफर और एक अन्य कर्मचारी अमरसिंह वर्मा को तत्काल हटाने के आदेश दिए गए हैं | इधर घटना के बाद शुक्रवार को विहिप बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों ने स्कूल के बाहर घेराव कर प्रदर्शन किया अभिभावकों ने नारेबाजी कि और पुलिस तहसीलदार तथा सीएसपी को घटना की जानकारी दी |
अभिभावकों के सामने पीड़ित बच्चों ने बताया कि होमवर्क पूरा न होने पर उनके कपड़े उतरवाए जाते थे नवंबर से यह क्रत्य प्रतिदिन हो रहा था बच्चों का आरोप है कि यह सब प्रिंसिपल के निर्देश पर होता था इसके अलावा ड्राइवर सीबू जाफरी ग्राउंड में पत्थर बिनवाता और प्रोजेक्ट में नंबर काटने की भी धमकी देता था |
बजरंग दल के नेता जगदीश कुशवाह ने बताया कि प्रिंसिपल ने बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधने से रोका जिससे आक्रोश फैल गया कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ कर पुलिस को शिकायत सौंपी जिला शिक्षा अधिकारी की जांच में बच्चों के आरोप सही पाए गए इसके बाद स्कूल पर जुर्माना लगाया गया दोषियों को हटाया गया प्रबंधन को 7 दिन में जुर्माना जमा करने आदेश दिए गए हैं | पिछले कई दिनों से शिक्षको द्वारा बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले सामने आ रहे है लेकिन इस को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है |
Lok Jung News Online News Portal