Breaking News
Home / न्यूज़ / लंपी वाइरस से कई गोवंश मौत की शिकार आखिर कौन है इसका जिम्मेदार कहाँ छुपे बैठे है तथाकथित गो सेवक

लंपी वाइरस से कई गोवंश मौत की शिकार आखिर कौन है इसका जिम्मेदार कहाँ छुपे बैठे है तथाकथित गो सेवक


भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में लंपी वायरस बड़ी ही तेजी से फैल रहा , इसकी चपेट में आ कर प्रतिदिन कई गोवंश मौत के शिकार हो रहे है | इस बीमारी से गोशालाओं के साथ – साथ सड़कों पर मौजूद गोवंश की भी से मौत हो रही है | इस वायरस ने भोपाल समेत ग्रामीण सभी क्षेत्रों को हिला कर रखा है | हर दिन 6 – 7 गोवंश की जान जा रही है यह आंकड़ा केवल नगर निगम की ओर से गांधी नगर कांजी हाउस में लंपी क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए का है | यहां अब तक 200 से अधिक गोवंश भर्ती किए जा चुके हैं , इनमें से 150 से ज्यादा की मौत हो चुकी है |

पड़ताल की तो नगर निगम की ओर से गांधी नगर में बनाए गए लंपी क्वारेंटाइन सेंटर में अव्यवस्थाओं की भरमार मिली , यहां कोई कर्मचारी ही नहीं | पूछताछ में सामने आया कि जिन पशु चिकित्सक डॉ. पूजा दत्त की ड्यूटि यहां मवेशियों के इलाज के लिए लगाई गई है , वो हफ्ते में 2-3 दिन ही आती हैं | क्वारेंटाइन सेंटर में गंदगी और कीचड़ के बीच 70 से ज्यादा गोवंश को रखा गया है | 7 गोवंश काफी बुरी स्थिति में तड़पते मिले साथ ही 3 गोवंश मरणासन्न हालत में पड़े मिले | क्वारेंटाइन सेंटर की स्थिति यह है कि गंभीर रूप से पीड़िता मवेशियों और सामान्य बीमार मवेशियों को एक साथ ही रखा गया है | इससे कम संक्रमण वाले गोवंश की स्थिति और खराब हो रही है | इधर , यहां के कर्मचारियों ने बताया कि यहां 200 से ज्यादा लंपी पीड़िता गोवंश को लाया जा चुका है | इनमें से 65 गोवंश ही ठीक हुए , यानी अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है |

नगर निगम पशु चिकित्सक , बीवी गौर ने कहा – कांजी हाउस और क्वारेंटाइन सेंटर का जिम्मा गोवर्धन परियोजना का है के प्रभारी सुमनधर शर्मा हैं इस संबंध में आप उन्हीं से बात करें |

गोवर्धन परियोजना प्रभारी , सुमनधर शर्मा ने कहा – लंपी क्वारेंटाइन सेंटर की अव्यवस्थाओं का जिम्मा निगम के पशु के चिकित्सक बीपी गौर का है , मेरा जिम्मा पीड़िता गोवंश को पहुंचाने और म्रत को उठवाने का है | अब सवाल उठता है मध्य प्रदेश अब वो नेता और तथाकथित गोरक्षक कहाँ मुँह छुपा कर बेटे है, जो आए दिन गाय के नाम पर चंदा वसूली करते है और लोगो के साथ मार पीट करते है?

 

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow