Breaking News
Home / न्यूज़ / पहले ही दिन शाम पांच बजे तक करीब 18 चेकिंग पॉइंटस पर 701 लोगों से 1,92,400 रुपए वसूले गए…..

पहले ही दिन शाम पांच बजे तक करीब 18 चेकिंग पॉइंटस पर 701 लोगों से 1,92,400 रुपए वसूले गए…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) अब वाहन चालक के साथ – साथ पीछे बैठने वाले को भी जरूरी होगा हेलमेट पहनना गुरुवार से भोपाल समेत प्रदेश भर में बनाया सख्ती से कड़ा नियम | चेकिंग के पहले ही दिन में भोपाल में शाम पांच बजे तक करीब 18 चेकिंग पॉइंटस पर कुल 701 लोगों से 1,92,400 रुपए वसूले गए | चेकिंग पॉइंटस पर लोग नए  – नए बहाने बनाते नजर आए |

बगैर हेलमेट लगाए पीछे बैठे 15 साल के किशोर के लिए भी चालक का चालान बनाया गया | 70% से ज्यादा चालान दो पहिया वाहन चालक और करीब 20 % से अधिक चालान पिलियन राइडर के बने | सुबह 9 बजे से शुरू हुई चेकिंग का सार यह रहा कि ज़्यादातर लोगों ने सुरक्षा के बजाय हेलमेट को जुर्माने से बचने का औज़ार बनाया | कई चालक सिर्फ ट्रैफिक पॉइंट पार करने तक ही हेलमेट पहनते देखे गए | कैमरे से आगे होते ही हेलमेट उतार दिया | इससे साफ होता है कि शहर में अनुपालन अभी भी 40 % से कम है कैमरे के सामने तक ही हेलमेट का इस्तेमाल किया जा रहा है |

About Saifuddin Saify

Check Also

किराए की नई शर्तों से बस ऑपरेटर्स नाराज 2 मार्च को प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी ) परिवहन विभाग से निकले एक आदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow