Breaking News
Home / न्यूज़ / रेल नीर की नई कीमत लागू होने बावजूद पुराने रेट पर बिक्री जारी यात्रियों से कर रहे वसूली…

रेल नीर की नई कीमत लागू होने बावजूद पुराने रेट पर बिक्री जारी यात्रियों से कर रहे वसूली…


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर नई कीमत लागू होने के बावजूद यात्रियों से खुलेआम वसूली की जा रही है | स्टेशन पर जीएसटी में बदलाव के बाद रेल नीर बोतल की कीमत 15 रुपए से 14 रुपए कर दी गई थी | लेकिन , यहां पर यात्रियों को अब भी कई स्टॉल संचालक पुराने रेट वाली बोतलें 15 रुपए में बेच रहे हैं | जबकि रेलवे बोर्ड की ओर से 20 सितंबर को सभी महाप्रबंधकों और आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशकों को आदेश जारी किया गया था | इसमें बताया गया कि जीएसटी सुधार के बाद जो स्थिति बनी है उसके तहत बोतलबंद पानी का अधिकतम मूल्य एक लीटर वाली बोतल पर 15 रुपए से घटाकर 14 रुपए और आधा लीटर बोतल के लिए 10 रुपए से घटाकर 9 रुपए करना है नई दरों को 22 सितंबर से लागू किया जाना था , लेकिन अभी तक पुराने रेट 15 रुपए मूल्य वाली पानी की बोतल बिक रही है |

स्टेशन पर प्रतिदिन 5000 से अधिक रेल नीर बोतलों की बिक्री होती है इस हिसाब से एक महीने में लगभग 1.50 लाख से ज्यादा बोतलें बिकती हैं | यदि हर बोतल पर एक रुपए अधिक वसूला जाए , तो स्टॉल संचालकों को एक महीने में करीब 1.50 लाख से ज्यादा का अतिरिक्त फायदा हो रहा है |

पश्चिम मध्य रेलवे उपभोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश अवस्थी और निरंजन वाधवानी ने बताया कि नई कीमत लागू होने बाद भी पुराने रेट पर बिक्री जारी रखना गलत है | स्टेशन प्रबंधक को स्टेशन पर निरीक्षण कर कार्रवाई करनी चाहिए , ताकि यात्रियों से अतिरिक्त वसूली बंद हो सके | आईआरसीटीसी के रिजनल मैनेजर आर भट्टाचार्य व रेलवे के पीआरओ नवल अग्रवाल का कहना है कि पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद नया रेल नीर स्टॉक आएगा , जिसमें सही कीमत दर्ज होगी |

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow