Breaking News
Home / न्यूज़ / सड़कों पर रोजाना तोड़फोड़ – गुंडागर्दी जैसे नए – नए मामले पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवाल…..

सड़कों पर रोजाना तोड़फोड़ – गुंडागर्दी जैसे नए – नए मामले पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवाल…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में हर दिन लगातार एक हफ्ते से सड़कों पर सरेआम गुंडागर्दी , मारपीट , तोड़फोड़ के जैसे नए – नए मामले सामने आ रहे है | कल रात 5 नंबर स्टॉप क्षेत्र में एक युवक रिंकू सिंह को पुराने विवाद का बदला लेने के लिए खुलेआम डंडे और बेल्ट से बेहद पीटा गया घायल रिंकू बेहोश हालत में सड़क पर पड़ा रहा |

ऋषि नगर निवासी रिंकू का अजय नाम के युवक के साथ 3 साल पहले विवाद हुआ था , इसके बाद रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी | रिंकू का आरोप है कि मैंने राजीनामा करने से मना कर दिया तो अजय ने पीटने के लिए लखन समेत दो अन्य लोगों को भेजा था | हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि विवाद पुराना है आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |

भोपाल पुलिस कमिश्नर , हरिनारायणचारी बोले – बीते कुछ दिनों में इस तरह के मामले सामने आए हैं , पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है | नए वारंटी सामने आए हैं , कई मामलों में नाबालिग भी शामिल हैं , इस पर रोकने के लिए सख्ती की जा रही है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow