Breaking News
Home / खास खबरे / विधानसभा में खंडवा की कानूनी व्यवस्था को लेकर मंत्रियों और विधायकों के बीच बहस हुई…..

विधानसभा में खंडवा की कानूनी व्यवस्था को लेकर मंत्रियों और विधायकों के बीच बहस हुई…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के चलते खंडवा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस चली सत्तापक्ष के ही मंत्रियों और विधायकों के अगल – अलग बयान सामने आने से सरकार विचलित स्थिति में आ गई | खंडवा शहर से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने प्रश्नकाल में क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस बल ( एसएएफ ) की बटालियन की स्थापना को लेकर सवाल उठाया था | इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि खंडवा में दो थानों और 7 चौकियों को अपग्रेड किया जा रहा है | बटालियन की स्थापना खरगोन में प्रस्तावित है , खंडवा में बटालियन की जरूरत नहीं है |

विधायक तनवे ने कहा खंडवा के पेठिया गांव के मदरसे में पुलिस 20 लाख रुपए के नकली नोट जब्त कर चुकी है | यह क्षेत्र सिमी और आतंककियों की गतिविधियों के संदिग्ध दायरे में है | यहां तत्काल पुलिस बटालियन जरूरी है | राज्यमंत्री पटेल ने जवाब दिया – जरूरत पड़ी तो खरगोन से एक घंटे में फोर्स भेजा जा सकता है | इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा की स्थिति ऐसी है कि बिना पुलिस सुरक्षा के कोई त्योहार तक नहीं माना सकते | उन्होंने मदरसे से नकली नोट बरामदगी को गंभीर बताते हुए कहा – यह बेहद चिंताजनक स्थिति है , बटालियन की जरूरत बिलकुल सही है |

मंत्री विजय शाह ने भी समर्थन किया बोले – खंडवा काफी समय से गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है यह आतंकियों की हिट लिस्ट में है यहां जेल टूट चुकी है , एनकाउंटर हो चुके हैं , बटालियन की मांग उचित है | शाह ने बताया कि इसके लिए 100 एकड़ जमीन आरक्षित है , मामला उलझता दिखा , तो पटेल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय के बयान को सरकार की आधिकारिक राय माना जाए | विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सरकार ने खंडवा की स्थिति को संज्ञान में लिया हुआ माना जाए |

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow