भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में बढ़ती ठंड के साथ – साथ डॉग बाइट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। कई कामकाज वाले लोग कुत्तों के शिकार हो गए है कुत्तों का आक्रामक रूप सबसे अधिक अप्सरा टॉकीज रेलवे स्टेशन , न्यू मार्केट , करोंद जैसे क्षेत्र में सामने आ रहे है बीते पांच दिनों में डॉग बाइट के यहां 10 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं इस मामले में स्थानीय लोगों से बातचीत की तो हकीकत का खुलासा हुआ सुबह काम से निकालने वाले ज़्यादातर लोगों ने बताया कि ठंड का मौसम आवारा कुत्तों के लिए काफी पीड़ादाई होता है भूख प्यास से परेशान आवारा कुत्ते सुबह लोगों को देखकर उन पर झपटने की कोशिश कर रहे हैं नगर निगम की टीम सुबह तो क्या दिनभर नजर नहीं आती यदि सुबह कोई घटना हो जाए तो कोई मदद नहीं मिलती अस्पतालों में भी ओपीडी सुबह 9 बजे के बाद चालू होती है |
नगर निगम के एबीसी सेंटर की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है पहले एक एनजीओ एक ही सेंटर पर पूरे शहर से पकड़े जाने वाले कुत्तों की नसबंदी करता था अब तीन अलग संस्थाओं के माध्यम से तीन अलग – अलग इलाकों में एबीसी सेंटर चलाए जा रहे हैं इनमे 900 कुत्ते रखने की क्षमता और एक दिन में 100 से ज्यादा नसबंदी की जा सकती है मामले को लेकर नगर निगम कमिशनर संस्क्रति जैन हमारा टारगेट हर दिन 100 से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी करने का है संख्या का आंकलन करने के बाद नए सेंटर के लिए प्रपोज़ल बनाया जा रहा है |
Lok Jung News Online News Portal