भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल के शाहपुरा के ईश्वर नगर इलाके में रहने वाली प्रिया मेहरा नूतन कॉलेज से बीए फाइनल इयर छात्रा की बुधवार को चूनाभट्टी क्षेत्र में छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई | परिजनों ने गुरुवार को मौत के मामले में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया पिता ने बेटी का अपहरण कर उसकी ह्त्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 24 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपी की जानकारी नहीं लग पाई है पिता कैलाश मेहरा का कहना है कि प्रिया के कपड़े फटे हुए थे उसका मोबाइल और जैकेट गायब है |
इधर , चूनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि पुलिस को कपिल तुषार पर शक है उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं कपिल खंडवा का रहने वाला था उसकी तलाश में एक टीम को खंडवा भी रवाना किया गया है |
पिता कैलाश ने बताया कि प्रिया बुधवार सुबह 9:30 बजे करीब घर से निकली थी उसे कॉलेज की फीस जमा करनी थी इसके अलावा कुछ फॉर्म भी जमा करने थे प्रिया के घर से निकलने के बाद वो ड्यूटी पर चले गए थे 10:15 बजे के करीब प्रिया ने कॉल करके बताया था कि वो कॉलेज पहुंच गई है इसके बाद पुलिस ने 1:30 बजे उनको 1250 अस्पताल बुलाया था यहां उनको प्रिया की बॉडी मिली थी |
जांचकर्ता एसआई विनोद पंथी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रिया कॉलेज जाने का कहकर घर से तो निकली थी लेकिन कॉलेज पहुंची ही नहीं पायी कॉलेज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी प्रिया नहीं दिखी है |
परिजनों ने दानिश नगर चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय के लिए प्रदर्शन किया परिजन और लोगों ने गुरुवार शाम 4 बजे प्रिया की बॉडी चौराहे पर रखकर प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है उनका कहना है कि आरोपी 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी फरार है इसके बाद भी पुलिस को उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है |
कपिल पारिका सोसाइटी में एक होम स्टे में केयरटेकर का काम करता था सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में वह कैद हुआ है जांच में भी सामने आया कि कपिल ही प्रिया को लेकर अस्पताल पहुंचा था कपिल तुषार की गिरफ्तारी के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा |
Lok Jung News Online News Portal