Breaking News
Home / खास खबरे / कार बनी मौत का पिंजरा शॉर्ट सर्किट में गई साढ़े तीन साल के बच्चे की जान….

कार बनी मौत का पिंजरा शॉर्ट सर्किट में गई साढ़े तीन साल के बच्चे की जान….


महू / इंदौर – खंडवा रोड सिमरोल के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है यहां खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग की चपेट में आकर साढ़े तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पर पिता मौजूद थे आग की लपटों से बेटा को बचाने के लिए पिता ने हर कोशिश की लेकिन अफसोस नाकाम रहे |

रालामंडल में रहने वाले संजय बहेड़िया अपने बेटे को साथ लेकर एक परिचित की खराब डीजे गाड़ी सुचने आए थे उन्होंने चिराग को अपनी कार में बैठाया और खुद कुछ दूरी पर काम करने लगे इसी दौरान कार से घुआं उठता दिखा जिसे शुरू में लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया कुछ ही सेकंड में धुआं आग में बदल गया और पूरी कार लपटों में घिर गई शोर सुनकर संजय दौड़े और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन गेट नहीं खुले कांच तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक आग तेज भड़क चुकी थी करीब 20-25 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया गेट और कांच तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी संजय ने कुछ समय पहले ही यह 11 साल पुरानी सेकंड हैंड डीजल कार खरीदी थी सिमरोल टीआई कुलदीप खत्री के अनुसार हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है जांच की जा रही है |

About Saifuddin Saify

Check Also

भोपाल बना टीबी का हॉट स्पॉट मप्र में मौत का सिलसिला जारी टीबी से हर दिन 10 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अब सिर्फ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow