Breaking News
Home / अपराध / मुख्यमंत्री निवास के नजदीक डॉक्टर हुए लूट के शिकार……

मुख्यमंत्री निवास के नजदीक डॉक्टर हुए लूट के शिकार……


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला पॉश इलाका उस समय दहल गया जब बदमाशों ने चलते रास्ते एक डॉक्टर को घेरकर लूट का शिकार बना लिया | कानून से बेखौफ लूटेरों ने डॉक्टर की आंखो में लाल मिर्च छिड़की और 11 तोला सोने पर हाथ साफ कर लिए यह खौफनाक वारदात कही और नहीं बल्कि सुरक्षा से घिरे सीएम हाउस इलाके में हुई जिसने पूरी सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दी डॉक्टर मनोज शर्मा टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर हैं लूट में सोने का कड़ा , घड़ी और मोबाइल लूटकर बदमाश भाग निकले |

डॉ. वर्मा के अनुसार पीछे से आए बाइक सवार ने साइकिल को कट मारा जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे सड़क पर गिर पड़े | वहीं पहले से खड़े दो बदमाशों ने उन्हें दबोचा और आंखों में मिर्च पाउडर रगड़ दिया आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मरने की धमकी भी दी साइकिल से गिरने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

बदमाशों ने  रेकी कर वारदात की जिस स्थान पर टक्कर मारी   वहां पहले से साथी मौजूद थे विरोध करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई जिससे डॉक्टर घबरा गए श्यामला हिल्स पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं लुटेरों को डॉक्टर के कड़े के बारे में पूरी जानकारी थी | अब सवाल यह उठता है कि जब सीएम हाउस जैसे सुरक्षित इलाके के करीबी में ही इस तरह लूट की खौफनाक वारदात घट सकती गई , तो फिर आम जनता कहा सुरक्षित होगी ?

 

About Saifuddin Saify

Check Also

पहले पहचान छिपाकर छात्रा को लिया अपने झांसे में फिर शादी के लिए धर्म छोड़ने का भारी दबाव बनाया….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) सोशल मीडिया पर हुई एक आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow