भोपाल : 21/01/2025 : बिल्डर रामकुमार सिंह की आरएसआर हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्रा लि. नाम से फर्म है, उनकी बावड़िया कला में एक एकड़ जमीन है इससे लगती हुई सृष्टि ट्रेड फर्म की साढ़े तीन एकड़ जमीन है | 2011 में रामकुमार सिंह ने सृष्टि ट्रेड कॉम प्रा लि. के साथ जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट कर अपनी एक एकड़ जमीन का सौदा 3.84 करोड़ में किया था | तय हुआ निर्माण कार्य के बाद सृष्टि ट्रेड फर्म भुगतान कर जमीन की रजिस्ट्री करा लेगी | फर्म के डायरेक्टर ने उस राशि के चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली, लंबे समय तक क्लियर न होने पर रामकुमार सिंह ने विक्रय पत्र शून्य घोषित करने के लिए जिला न्यायालय में वाद दायर किया | जानकारी जुटाने पर पता चला कि राजेश जैन ने यह भूमि पुणे की तीन अलग-अलग कंपनी के पास गिरवी रख कर 110 करोड़ का लोन उठाया है | जबकि कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से इस जमीन की कीमत 17 करोड़ रु. बताई गई है | आरोपी ने जमीन बेचने के लिए तहसील में बैंक मॉर्गेज़ लोन की फर्जी एनओसी भी लगा दी | बिल्डर को जब इस बात की भनक लगी तो उसने राजेश के खिलाफ एफआईआर लिखवाई | बिल्डर की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद सृष्टि ट्रेड कॉम प्रालि के डायरेक्टर राजेश जैन सहित अन्य फर्म के संचालकों पर केस दर्ज किया है |
Home / कारोबार / 17 करोड़ की जमीन पर तीन संस्थानों से 110 करोड़ का लोन लेकर जमीन बेचने के लिए फर्जी एनओसी लगाई |
Check Also
भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: महाकाल इंटरप्राइजेज, रिलायंस रिटेल और सनी इंटरप्राइजेज सहित कई फर्मों पर छापे; ‘
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल। राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम की भारी …
Lok Jung News Online News Portal