Breaking News
Home / धर्म / आखिर क्यो नही होती पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्यवाही किसने सरकार और प्रशासन के हाथ बांधे है?

आखिर क्यो नही होती पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्यवाही किसने सरकार और प्रशासन के हाथ बांधे है?


भोपाल, ( कशिश मालवीय ) सीहोर स्थिर कूबेरेश्वर धाम में मंगलवार दोपहर मंदिर समिति और प्रशासन की लापरवाही ने दो और जानें ले ली | पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा के एक दिन पहले यहां श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ी | करीब सुबह 11:30 बजे धक्का – मुक्की हुई | इसमें 5 महिलाएं गिरी और उन दोनों की मौत हो गई | इनकी पहचान नहीं हो पाई है , लेकिन एक नागपुर और एक गुजरात के राजकोट की बताई जा रही है | वहीं नागपुर की एक महिला आईसीयू में भर्ती है , जबकि दो कुबेरेश्वर धाम के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं | सभी महिलाओं की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है | बताया जा रहा है कि  हादसे के वक्त कुबेरेश्वर धाम मे करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं मौजूद थे |

हैरत की बात यह है कि हादसे के बाद भी न प्रशासन और न मंदिर समिति ने आयोजन रोका | न कोई बयान दिया न सख्ती दिखाई | इसका असर यह हुआ कि हादसे के बावजूद आयोयन जारी रह पुरी  रात करीब 8:30 बजे तक यहां साढ़े तीन से ज्यादा लोग एकत्र हो गए |

हादसा कैसे हुआ जिम्मेदार कौन ? हर कोई मौन… जानकारी के अनुसार रुद्राक्ष वितरण के दौरान ये महिलाएं कतार में थीं | तभी भगदड़ मची हालांकि , इस पर न मंदिर समिति न प्रशासन न प्रत्यक्षदर्शी कुछ बोल रहा |

जिम्मेदार कौन ?… प्रशासन कलेक्टर बालागुरु के. ने एक दिन पहले ही अफसरों की ड्यूटि लगाई थी , फिर भी ज़िम्मेदारी मौके पर नजर नहीं आए।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

विजयनगर सिंधी उत्थान पंचायत द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आम भंडारे का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें *विजयनगर सिंधी उत्थान पंचायत द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आम भंडारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow