भोपाल, ( कशिश मालवीय ) सीहोर स्थिर कूबेरेश्वर धाम में मंगलवार दोपहर मंदिर समिति और प्रशासन की लापरवाही ने दो और जानें ले ली | पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा के एक दिन पहले यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी | करीब सुबह 11:30 बजे धक्का – मुक्की हुई | इसमें 5 महिलाएं गिरी और उन दोनों की मौत हो गई | इनकी पहचान नहीं हो पाई है , लेकिन एक नागपुर और एक गुजरात के राजकोट की बताई जा रही है | वहीं नागपुर की एक महिला आईसीयू में भर्ती है , जबकि दो कुबेरेश्वर धाम के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं | सभी महिलाओं की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है | बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुबेरेश्वर धाम मे करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं मौजूद थे |
हैरत की बात यह है कि हादसे के बाद भी न प्रशासन और न मंदिर समिति ने आयोजन रोका | न कोई बयान दिया न सख्ती दिखाई | इसका असर यह हुआ कि हादसे के बावजूद आयोयन जारी रह पुरी रात करीब 8:30 बजे तक यहां साढ़े तीन से ज्यादा लोग एकत्र हो गए |
हादसा कैसे हुआ जिम्मेदार कौन ? हर कोई मौन… जानकारी के अनुसार रुद्राक्ष वितरण के दौरान ये महिलाएं कतार में थीं | तभी भगदड़ मची हालांकि , इस पर न मंदिर समिति न प्रशासन न प्रत्यक्षदर्शी कुछ बोल रहा |
जिम्मेदार कौन ?… प्रशासन कलेक्टर बालागुरु के. ने एक दिन पहले ही अफसरों की ड्यूटि लगाई थी , फिर भी ज़िम्मेदारी मौके पर नजर नहीं आए।